Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

केजीएमयू में कमाल: 7 साल के बच्चे का रोबोटिक ऑपरेशन, अगले ही दिन चलने लगा

केजीएमयू लखनऊ में 7 वर्षीय बच्चे की रोबोटिक सर्जरी सफल। इंग्वाइनल हर्निया का ऑपरेशन कम दर्द में हुआ, दो दिन में डिस्चार्ज।
Bureau
Bureau News Desk
20 Mar 2026
01:13 PM
1 min read
केजीएमयू में कमाल: 7 साल के बच्चे का रोबोटिक ऑपरेशन, अगले ही दिन चलने लगा
हाइलाइट्स
केजीएमयू लखनऊ में 7 वर्षीय बच्चे की रोबोटिक सर्जरी सफल। इंग्वाइनल हर्निया का ऑपरेशन कम दर्द में हुआ, दो दिन में डिस्चार्ज।

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में 7 वर्षीय बच्चे की रोबोटिक तकनीक से सफल सर्जरी की गई। मरीज श्रेयांश यादव, जो लेफ्ट इंग्वाइनल हर्निया से पीड़ित था, का ऑपरेशन 16 मार्च को किया गया।

 

मरीज पहले अन्य अस्पतालों में उपचार के लिए गया था, जहां अत्याधुनिक सर्जरी सुविधा उपलब्ध नहीं थी और ओपन सर्जरी के लिए अधिक खर्च बताया गया था। इसके बाद मरीज केजीएमयू की ओपीडी में पहुंचा, जहां जांच में बाईं ओर अंडकोष में हर्निया की पुष्टि हुई।

 

मरीज को 10 मार्च 2026 को भर्ती किया गया और परिजनों को रोबोटिक सर्जरी का विकल्प सुझाया गया। सहमति मिलने के बाद 16 मार्च को ऑपरेशन किया गया। विभाग के अनुसार रोबोटिक तकनीक के कारण मरीज को कम दर्द हुआ और सर्जरी के अगले दिन ही वह चलने-फिरने लगा। उसे 18 मार्च को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

 

सर्जरी में लगभग 60 हजार रुपये का खर्च आया, जो अन्य संस्थानों की तुलना में कम बताया गया है। इस ऑपरेशन के साथ ही पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में यह दूसरी सफल रोबोटिक सर्जरी रही।

 

सर्जिकल टीम में प्रो. जे.डी. रावत, प्रो. आनंद पांडेय, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. मनीष राजपूत और डॉ. अमोल अग्रवाल शामिल रहे, जबकि एनेस्थीसिया टीम में डॉ. विनीता सिंह और डॉ. नीलकमल शामिल थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सर्जरी की सफलता पर टीम को बधाई दी और रोबोटिक सर्जरी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।

Explore Related Topics

KGMU लखनऊ

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News