Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

कर्ज के बोझ में टूटा परिवार - बंथरा में मां-बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर

लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में नींवा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर। पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जांच जारी।
Bureau
Bureau News Desk
20 Mar 2026
01:04 PM
1 min read
कर्ज के बोझ में टूटा परिवार - बंथरा में मां-बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर
हाइलाइट्स
लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में नींवा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर। पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जांच जारी।

राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के नींवा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। घटना में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार सूचना डायल 112 के माध्यम से मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान संदीप चौरसिया (30 वर्ष) और उनकी मां तारावती (50 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं पिता रूपनारायण चौरसिया (55 वर्ष) को गंभीर हालत में प्रसाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार ने संभवतः जहरीला पदार्थ खाया। तीनों के मुंह से झाग निकलने की स्थिति पाई गई, जबकि शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने संदीप की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है।

 

घटना की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला कर्ज के बोझ से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Explore Related Topics

लखनऊ बंथरा नींवा गांव आत्महत्या

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News