Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

KGMU ट्रॉमा सेंटर में एआई आधारित उन्नत सिटी स्कैन सुविधा का हुआ भूमि पूजन

Lucknow News: KGMU ट्रॉमा सेंटर में एआई सक्षम अत्याधुनिक सिटी स्कैन सुविधा का भूमि पूजन सम्पन्न। नई मशीन से गंभीर मरीजों की त्वरित जांच और आपातकालीन सेवाओं में सुधार की उम्मीद।
News Desk
News Desk News Desk
05 Dec 2025
09:29 PM
1 min read
KGMU ट्रॉमा सेंटर में एआई आधारित उन्नत सिटी स्कैन सुविधा का हुआ भूमि पूजन
हाइलाइट्स
Lucknow News: KGMU ट्रॉमा सेंटर में एआई सक्षम अत्याधुनिक सिटी स्कैन सुविधा का भूमि पूजन सम्पन्न। नई मशीन से गंभीर मरीजों की त्वरित जांच और आपातकालीन सेवाओं में सुधार की उम्मीद।


>किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ट्रॉमा सेंटर में शनिवार को एआई सक्षम, अत्याधुनिक सिटी स्कैन सुविधा स्थापना हेतु भूमि पूजन किया गया। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


>कुलपति नित्यानंद ने कहा कि नई तकनीक ट्रॉमा मरीजों की तत्काल जांच सुनिश्चित करेगी और मरीज भार को देखते हुए यह परियोजना संस्थागत सहयोग से संभव हो पाई है। उन्होंने बताया कि एआई आधारित सिटी स्कैन मशीन गंभीर रोगियों को शुरुआती गोल्डन आवर में त्वरित जांच का लाभ देगी। रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ अनित परिहार ने बताया कि मशीन का ED-Trauma Mode स्ट्रेचर से सीधे स्कैन की सुविधा देता है और एआई ऑटो-पोजिशनिंग सहित 80% कम रेडियेशन तकनीकी देरी को लगभग समाप्त कर देगा।


>ट्रॉमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रेम राज सिंह और चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमिय अग्रवाल ने इसे आपातकालीन सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया। न्यूरोसर्जरी के प्रो. डॉ सोमिल जैसवाल ने कहा कि एआई आधारित विश्लेषण सिर और स्पाइन चोटों में सर्जिकल निर्णय को अधिक सटीक बनाएगा। साथ ही डॉ के. के. सिंह, डॉ श्रीकांत श्रीवास्तव, डॉ अविनाश अग्रवाल और डॉ अनिल गुप्ता ने इस सुविधा को ट्रॉमा केयर, क्रिटिकल केयर और पुनर्वास सेवाओं के लिए लाभकारी बताया। सिविल विभाग ने निर्धारित समय में निर्माण पूरा करने का आश्वासन दिया। नई सुविधा में एआई ऑटो-पोज़िशनिंग, स्ट्रेचर स्कैनिंग, स्पाइन-रिब ऑटो-डिटेक्शन और उच्च गुणवत्ता की तेज इमेजिंग शामिल है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News