Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

गोमती नदी किनारे 43 एकड़ में एलडीए लाएगा ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट

Lucknow News: एलडीए ने गोमती नदी किनारे 43 एकड़ भूमि पर ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट, सहारा बाजार दुकानदारों के पुनर्वास और आईटी सिटी, वेलनेस सिटी सहित चार आवासीय योजनाओं को मंजूरी दी।
News Desk
News Desk News Desk
05 Dec 2025
09:22 PM
1 min read
गोमती नदी किनारे 43 एकड़ में एलडीए लाएगा ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट
हाइलाइट्स
Lucknow News: एलडीए ने गोमती नदी किनारे 43 एकड़ भूमि पर ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट, सहारा बाजार दुकानदारों के पुनर्वास और आईटी सिटी, वेलनेस सिटी सहित चार आवासीय योजनाओं को मंजूरी दी।


>लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गोमती नदी के किनारे 43 एकड़ भूमि पर बड़े ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई इस जमीन पर 11 ग्रुप हाउसिंग प्लॉट, एक व्यावसायिक भूखंड और 15 प्रतिशत ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा।


>एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-7 में 43.051 एकड़ भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण था, जिसे हटाने के बाद भवन निर्माण एवं विकास उपविधि 2025 के तहत लेआउट तैयार किया गया। बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही विभूतिखंड स्थित सहारा बाजार के 12 दुकानदारों को विस्थापन नीति के तहत गोमती नगर के विनय खंड में दुकानें आवंटित की जाएंगी।


>प्राधिकरण बोर्ड ने आईटी सिटी, वेलनेस सिटी, नैमिष नगर और वरुण विहार जैसी चार प्रमुख आवासीय योजनाओं के लेआउट को भी मंजूरी दे दी। आगरा एक्सप्रेस-वे, सीतापुर रोड, किसान पथ और सुलतानपुर रोड पर प्रस्तावित इन योजनाओं को वर्ष 2026 में लांच किया जाएगा। भूखंडों का आवंटन लॉटरी प्रणाली से होगा।


>इसके अतिरिक्त नैमिष नगर योजना में भूमि क्रय, कनेक्टिविटी रोड और एसटीपी के लिए अधिग्रहण को सहमति प्रदान की गई। कई आवासीय योजनाओं में तलपट संशोधन, बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं का विकास, बिल्डिंग बायलॉज संशोधन, टीडीआर उपविधि 2022 के तहत जोन चिन्हांकन और सीजी सिटी योजना के हस्तांतरण प्रस्ताव भी स्वीकृत किए गए।


>बोर्ड ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई, अभियंताओं की आउटसोर्सिंग, व्यवसायिक संपत्तियों के पुनर्जीवन, आरक्षित दर निर्धारण और ईडब्ल्यूएस भूखंडों के नियमितीकरण से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी। साथ ही 58 सेवानिवृत्त राजस्व कर्मियों को आउटसोर्सिंग पर रखने का निर्णय लिया गया।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News