Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में विरोध प्रदर्शन, सियासत में वार - अखिलेश ने उठाए नारी सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Bureau
Bureau News Desk
02 Apr 2026
08:20 PM
1 min read
लखनऊ में विरोध प्रदर्शन, सियासत में वार - अखिलेश ने उठाए नारी सुरक्षा पर गंभीर सवाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से जुड़े कर्मचारियों ने गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए महिलाओं की सुरक्षा और कर्मचारियों की स्थिति को लेकर सवाल उठाए।  

 

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से जुड़े 200 से अधिक कर्मचारियों ने ‘1076 हाय-हाय’ के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर मार्च किया। सुबह करीब 9:30 बजे प्रदर्शनकारियों ने लोहिया पथ से अचानक कूच शुरू किया।

 

प्रदर्शनकारियों का समूह जैसे ही आगे बढ़ा, पुलिस ने कई स्थानों पर उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा चार बार रोकने की कोशिश की गई, लेकिन कर्मचारी लगातार आगे बढ़ते रहे। लोहिया पार्क तक पुलिस उन्हें रोकने में असफल रही, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

 

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संगीत नाटक अकादमी के सामने बैरिकेडिंग की गई, बावजूद इसके प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे। हालात को देखते हुए पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई की।

 

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में कार्यरत कर्मियों का शोषण किया जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें केवल 7000 रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है और कार्य परिस्थितियां संतोषजनक नहीं हैं।

 

घटना के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,

जिनके बलबूते नारी सुरक्षा का दावा किया जाता है, जिनसे सब शिकायत करते हैं, वो 1090 कर्मी भाजपा सरकार में असुरक्षित और अपमानित हो रहीं हैं। न तो सम्मानजनक वेतन मिल रहा है, न ही मान मिल रहा है। विरोध करने पर बसों में अमानवीय तरीक़े से ठूँसा गया है। सवाल ये है कि वो अपनी शिकायत किससे करें।   भाजपा के एजेंडे में नारी सम्मान है ही नहीं। पीड़ित लोगों से हमारा आग्रह है, चिंता न करें क्योंकि : बुरे दिन जानेवाले हैं! ’पीड़ा’ बढ़ रही है, इसीलिए ‘पीडीए’ बढ़ रहा है क्योंकि ‘जो पीड़ित, वो पीडीए’।

 

Explore Related Topics

लखनऊ प्रदर्शन 1076 हेल्पलाइन कर्मचारी अखिलेश यादव भाजपा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →