Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

राज्यसभा उपनेता पद से हटने के बाद राघव चड्ढा ने किया पहला पोस्ट, वीडियो में दिया ये रिएक्शन

Bureau
Bureau News Desk
02 Apr 2026
08:33 PM
1 min read
राज्यसभा उपनेता पद से हटने के बाद राघव चड्ढा ने किया पहला पोस्ट, वीडियो में दिया ये रिएक्शन

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो जारी किया, जिसमें वे संसद में विभिन्न मुद्दों को उठाते नजर आ रहे हैं।

 

पार्टी द्वारा हाल ही में किए गए संगठनात्मक बदलाव के तहत पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाकर यह जिम्मेदारी अशोक कुमार मित्तल को दी गई है। इस बदलाव के बाद चड्ढा ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर करीब 2 मिनट 45 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया।

 

इस वीडियो में राघव चड्ढा संसद के भीतर विभिन्न जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्होंने मिडिल क्लास पर बढ़ते टैक्स बोझ, डेटा एक्सपायरी की समस्या, पैटर्निटी लीव, बैंक खातों में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर लगने वाले जुर्माने जैसे विषयों पर अपनी बात रखी है।

 

इसके अलावा वीडियो में फूड एडल्टरेशन, इनकमिंग कॉल पर शुल्क, 28 दिन के रिचार्ज प्लान को लेकर उठ रहे सवाल, एयरलाइन में एक्सेस बैगेज चार्ज, पेपर लीक मामलों, वायु प्रदूषण, स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी और हवाई अड्डों पर महंगे खाद्य पदार्थ जैसे मुद्दे भी शामिल हैं।

 

Explore Related Topics

राघव चड्ढा राज्यसभा उपनेता आम आदमी पार्टी अशोक कुमार मित्तल राघव चड्ढा वीडियो

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →