Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

105 घरों में बजने जा रही शहनाई: लखनऊ में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन तैयार

छोहरिया माता मंदिर में 26वां सर्वजातीय विवाह समारोह, महायज्ञ-भागवत कथा से लेकर जागरण और भंडारे तक होंगे कई आयोजन
Bureau
Bureau News Desk
26 Mar 2026
11:33 AM
1 min read
105 घरों में बजने जा रही शहनाई: लखनऊ में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन तैयार
हाइलाइट्स
छोहरिया माता मंदिर में 26वां सर्वजातीय विवाह समारोह, महायज्ञ-भागवत कथा से लेकर जागरण और भंडारे तक होंगे कई आयोजन

राजधानी लखनऊ के चिनहट स्थित मां सिद्धिदात्री छोहरिया शक्तिपीठ मंदिर में 28 मार्च 2026 को निर्धन बेटियों के लिए 26वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस सामूहिक विवाह में 105 कन्याओं का विवाह एक साथ संपन्न कराया जाएगा।

 

मंदिर ट्रस्ट के अनुसार समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और इस आयोजन के लिए दानदाताओं व श्रद्धालुओं का सहयोग पूरे दिल से मिल रहा है। मंदिर के महंत लल्ला बाबा ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के उद्देश्य से किया जाता है। उन्होंने अपील की कि जिनके घर बेटियां नहीं हैं, वे भी कन्याओं को अपनी बेटी मानकर कन्यादान में भागीदारी कर सकते हैं।

 

समारोह से पहले 19 मार्च से 25 मार्च तक महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। इसके बाद आज 26 मार्च को मां भगवती जागरण और 27-28 मार्च को भजन, झांकियां व विशाल भंडारे का कार्यक्रम निर्धारित है। 28 मार्च को मुख्य विवाह समारोह में वरमाला और आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित होगा।

 

ट्रस्ट की ओर से नवविवाहित जोड़ों को साइकिल, सिलाई मशीन, स्टील बक्सा, पंखे, कपड़े, बिस्तर, बर्तन और अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री उपहार स्वरूप दी जाएगी। इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। इस आयोजन को लेकर स्थानीय नागरिक काफी उत्सुक है और आने वाली 28 तारीख को इस आयोजन में शामिल होने काफी संख्या में लोग देखे जाने की उम्मीद है जिसके चलते प्रशाशन भी अलर्ट पर है ताकि आयोजन में किसी प्रकार की समस्या न आ सके और आयोजन सफलता पूर्वक सम्मान हो सके। 

 

 

Explore Related Topics

लखनऊ सामूहिक विवाह चिनहट छोहरिया माता मंदिर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News