Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ और आसपास के जिलों में पेट्रोल डीजल के लिए मारामारी, पम्पो पे लगी रही वाहनों की कतार

500 रुपये से अधिक का डीजल और 200 से अधिक का पेट्रोल देने से मना कर रहे है पंप संचालक - प्रशाशन का दवा अफवाहों में न आये तेल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध।
Bureau
Bureau News Desk
26 Mar 2026
11:09 PM
1 min read
लखनऊ और आसपास के जिलों में पेट्रोल डीजल के लिए मारामारी, पम्पो पे लगी रही वाहनों की कतार
हाइलाइट्स
500 रुपये से अधिक का डीजल और 200 से अधिक का पेट्रोल देने से मना कर रहे है पंप संचालक - प्रशाशन का दवा अफवाहों में न आये तेल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध।

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल को लेकर पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर अचानक बढ़ी भीड़ के चलते लंबी कतारें लग गईं जिसके चलते कई सारे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल खत्म होने की स्थिति तक बन गयी।

 

हजरतगंज, कृष्णानगर, आलमबाग और गोमतीनगर समेत शहर के कई इलाकों में सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के मुताबिक़ अचानक से एक अफवाह की पेट्रोल डीजल मिलना बंद होने वाला है की वजह से सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक वाहन पंपों पर लाइन में लगे नजर आए। कई लोगों को तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ जगहों पर लोगों को बिना तेल लिए ही वापस लौटना पड़ा।

 

ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान कई पंपों पर ‘पेट्रोल खत्म’ और ‘डीजल उपलब्ध नहीं’ के बोर्ड लगे मिले। झलकारी बाई अस्पताल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने बताया कि कुछ ही देर पहले पेट्रोल खत्म हो गया, जबकि डीजल सीमित मात्रा में दिया जा रहा था। वहीं हजरतगंज क्षेत्र में बुधवार शाम से ही पेट्रोल खत्म होने की जानकारी सामने आई।

 

स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कई वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गए। कुछ लोग पेट्रोल पंपों पर कर्मचारियों से थोड़ी मात्रा में तेल देने की गुहार लगाते नजर आए ताकि वे किसी तरह घर पहुंच सकें। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने पहले से भुगतान कर दिया है और उन्हें शाम तक पेट्रोल मिलने का आश्वासन दिया गया है। तो वही कुछ जगह ऐसे भी दृश्य देखने को मिले जहा लोग गाडी के साथ कैन में भी तेल भरवाए। 

 

पेट्रोल पंप कर्मचारियों के अनुसार यह स्थिति अचानक बढ़ी मांग और पैनिक बाइंग के कारण बनी। यह हाल सिर्फ लखनऊ ही नहीं बल्कि यूपी के अन्य शहरों जैसे की प्रयागराज, कानपुर, मेरठ, झांसी, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती अयोध्या से लेकर रायबरेली और अमेठी में पूरे दिन पेट्रोल पंपों पर अफरा तफरी का माहौल रहा जहाँ सप्लाई प्रभावित होने की खबरों के बाद लोगों ने एहतियातन अधिक मात्रा में पेट्रोल डीजल भरवाना शुरू कर दिया। अवकाश के चलते भी पंपों पर भीड़ अधिक मात्रा में दिखाई दी।

 

प्रशासन और पेट्रोलियम कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में ईंधन की कोई वास्तविक कमी नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक जिन पंपों पर स्टॉक खत्म हुआ है, वहां टैंकर के माध्यम से आपूर्ति पहुंचाई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराहट में जरूरत से ज्यादा ईंधन न खरीदें और संयम बनाए रखें, ताकि व्यवस्था सामान्य बनी रह सके।

Explore Related Topics

लखनऊ पेट्रोल संकट petrol diesel shortage lucknow lucknow news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News