राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में अवैध घरेलू एलपीजी गैस रिफिलिंग की शिकायत पर खाद्य एवं रसद आपूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। करीब चार घंटे चली कार्रवाई के बाद टीम बिना किसी कार्रवाई के लौट गई।
गुरुवार को विधायक चौराहा स्थित जलान किचेन स्टोर पर क्षेत्रीय अधिकारी पारस नाथ पाल के नेतृत्व में जांच की गई। टीम ने दुकान के भीतर रखे गैस सिलेंडरों और रिफिलिंग से जुड़े उपकरणों की बारीकी से पड़ताल की तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।
सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस ट्रांसफर करने वाले नोजल, हुक्स और गैस तोलने वाली मशीन जैसे उपकरण पाए गए। साथ ही कई भरे हुए सिलेंडर भी मौके पर मौजूद बताए गए। प्रारंभिक स्तर पर अवैध रिफिलिंग की आशंका जताई गई, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।
हालांकि क्षेत्रीय अधिकारी पारस नाथ पाल ने कार्रवाई के बाद बताया कि यह नियमित जांच थी और मौके पर सब कुछ सामान्य पाया गया। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। इतनी लम्बी जांच के बाद भी प्रशाशन का ये कह देना की सब सामान्य है इस कार्यवाही पर सवाल पैदा करता है यदि स्थिति सामान्य थी तो छोटी सी दुकान में 4 घंटे किस बात के...
करीब चार घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान बाजार क्षेत्र में हलचल रही और आसपास के व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें