Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

खाकी में दिखी सेवा और श्रद्धा की मिसाल, चिनहट थाने में भव्य भंडारे में उमड़ी भक्तों की भीड़

थाना परिसर में लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें, पुलिसकर्मियों ने भक्तों को बांटा प्रसाद।
Bureau
Bureau News Desk
19 May 2026
09:33 PM
1 min read
खाकी में दिखी सेवा और श्रद्धा की मिसाल, चिनहट थाने में भव्य भंडारे में उमड़ी भक्तों की भीड़
हाइलाइट्स
थाना परिसर में लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें, पुलिसकर्मियों ने भक्तों को बांटा प्रसाद।

 

राजधानी लखनऊ के चिनहट थाने में मंगलवार को भक्ति और सेवा का अनूठा दृश्य देखने को मिला, जब थाना परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर दो बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं और देर तक भक्तों का आना-जाना जारी रहा। इस दौरान पुलिसकर्मी केवल सुरक्षा व्यवस्था संभालते ही नहीं दिखे, बल्कि सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते नजर आए।

 

भंडारे के दौरान चिनहट थाना प्रभारी स्वयं थाना द्वार पर खड़े होकर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते दिखाई दिए। थाना परिसर में भक्ति गीतों और धार्मिक माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कारोबारी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग शामिल हुए।

 

कार्यक्रम में लखनऊ पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। पूर्वी जोन के पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, विभूति खंड सहायक पुलिस आयुक्त समेत कई आईपीएस अधिकारियों ने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा शहर के कई थानों के थाना प्रभारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

भंडारे के दौरान पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से प्रसाद वितरित किया। थाना परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने तथा पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी। आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना था कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए इस तरह के आयोजन सकारात्मक संदेश देते हैं। 

Explore Related Topics

लखनऊ चिनहट भंडारा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News