Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर ममता चेरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया भव्य विशाल भंडारा, ढाई लाख लोगो के लिए की गयी प्रसाद की व्यवस्था

सुंदरकांड पाठ, भव्य झांकियां, भजन संध्या और तरह तरह के व्यंजन और बंगाल की प्रसिद्ध झाल मुरी बना आकर्षण का केंद्र।
Bureau
Bureau News Desk
19 May 2026
08:07 PM
1 min read
लखनऊ में ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर ममता चेरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया भव्य विशाल भंडारा, ढाई लाख लोगो के लिए की गयी प्रसाद की व्यवस्था
हाइलाइट्स
सुंदरकांड पाठ, भव्य झांकियां, भजन संध्या और तरह तरह के व्यंजन और बंगाल की प्रसिद्ध झाल मुरी बना आकर्षण का केंद्र।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला, जब ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 17वें विशाल भंडारे एवं आध्यात्मिक चेतना समागम का आयोजन किया गया। आयोजकों के अनुसार यह राजधानी के सबसे बड़े भंडारों में शामिल है, जहां लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की गई। सुबह से ही आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी और देर रात तक भक्ति एवं सेवा का वातावरण बना रहा।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः नौ बजे से सुंदरकांड पाठ और हनुमान जी की आरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की शुरुआत की गई। आयोजन में संगीतमय भजन संध्या, भक्ति प्रस्तुतियां और भव्य झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष झूलों और खेलकूद की व्यवस्था भी की गई, जिससे परिवारों में खास उत्साह देखने को मिला।

 

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से गरीबों, असहायों, बुजुर्गों, महिलाओं, छात्रों, खिलाड़ियों और दिव्यांगों की सेवा के लिए लगातार कार्य कर रही है। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना है।

 

हनुमान मंदिर नैमिषारण्य धाम के पीठाधीश्वर पवन जी महाराज ने कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर कहा कि सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना ही समाज को मजबूत बनाती है। वहीं ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजीव मिश्रा ने कहा कि ममता चैरिटेबल ट्रस्ट जरूरतमंदों की सेवा के लिए निरंतर संकल्पित है और यह आयोजन उसी सेवा भावना का प्रतीक है।

 

सांसद अशोक रावत बीजेपी मिश्री लोकसभा सीट


अभय सिंह विधायक गोसाईगंज अयोध्या


श्री 1008 महंत पवन दास जी हनुमानगढ़ नैमिष सीतापुर

 

इस विशाल आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक, सांसद, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग भी शामिल हुए। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक, सांसद अशोक रावत, विधायक अभय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार केपी तिवारी, अखिलेश बाजपेयी, अजीत बाजपेयी और डॉक्टर मनोज मिश्रा समेत कई प्रमुख हस्तियां कार्यक्रम में पहुंचीं।

 

सांसद अशोक रावत ने इस अवसर पर कहा कि आयोजक राजीव मिश्रा का स्नेह और सेवा भाव लोगों को यहां खींच लाता है और यही वजह है कि आमजन के साथ-साथ प्रदेश भर के जनप्रतिनिधि भी यहां प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे हैं। वहीं विधायक अभय सिंह ने भंडारे की व्यवस्थाओं और भव्य झांकियों की सराहना करते हुए इसे बेहद आकर्षक आयोजन बताया।

 

आयोजन के दौरान तरह तरह के व्यंजनों के स्टाल ने भी आम जनमानस का ध्यान अपनी और खींचा प्रसाद की कई वेराइटी जिसमे पाव भाजी गुलाब जामुन, इमरती, कड़ी चावल, पूरी सब्जी, आम पन्ना, आइसक्रीम, छाज, लस्सी, खीर, बूंदी, ब्रेड पकोड़ा, बर्गर, फ्रूट चाट, शरबत, शिकंजी शामिल थे, भंडारे में पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध झाल मुरी का स्टॉल श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। बड़ी संख्या में लोग इसका स्वाद लेने पहुंचे। इसके साथ ही आयोजन में पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया। प्लास्टिक और थर्माकोल के उपयोग से बचते हुए प्रसाद वितरण और भोजन व्यवस्था के लिए पर्यावरण अनुकूल सामग्री का इस्तेमाल किया गया।

 

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। पूरे दिन भक्ति संगीत, प्रसाद वितरण और धार्मिक गतिविधियों के बीच श्रद्धालु आध्यात्मिक माहौल में डूबे नजर आए।

Explore Related Topics

लखनऊ भंडारा ममता चैरिटेबल ट्रस्ट

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News