Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में महिला डॉक्टर का पीछा करने वाला मनचला गिरफ्तार

डॉक्टर का नंबर मिलते ही बना जुनूनी! 1000 कॉल और 5000 गंदे मैसेज भेजकर पहुंचा जेल
News Desk
News Desk News Desk
26 Aug 2025
01:08 AM
1 min read
लखनऊ में महिला डॉक्टर का पीछा करने वाला मनचला गिरफ्तार
हाइलाइट्स
डॉक्टर का नंबर मिलते ही बना जुनूनी
1000 कॉल और 5000 गंदे मैसेज भेजकर पहुंचा जेल


>राजधानी लखनऊ के लोहिया अस्पताल की एक महिला डॉक्टर को लगातार परेशान कर रहे शोहदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की हरकतें सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा उसने डॉक्टर को एक ही दिन में 1000 कॉल और 5000 से ज्यादा अश्लील मैसेज भेज डाले।


>जानकारी के मुताबिक, पीड़िता डॉक्टर 19 अगस्त को ओपीडी से अपने फ्लैट लौट रही थीं। इसी दौरान आरोपी महेश तिवारी ने उनका पीछा किया। डॉक्टर ने आरोप लगाया कि जब वह लिफ्ट का इंतज़ार कर रही थीं, तभी आरोपी उनके पीछे खड़ा था और उसकी मंशा हमला करने की थी। डॉक्टर के शोर मचाने पर सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।


>महिला डॉक्टर ने बताया कि महेश तिवारी लंबे समय से उन्हें लगातार परेशान कर रहा था। उसने एक ही दिन में करीब एक हजार कॉल और पांच हजार अश्लील संदेश भेजे। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी दर्ज कराई थी।


>पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महेश तिवारी का कुछ माह पहले लोहिया अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। इलाज के दौरान ही आरोपी को महिला डॉक्टर का नंबर मिल गया और तभी से वह उन्हें लगातार परेशान करने लगा।


>विभूतिखंड थाना पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महेश तिवारी को उसके गृह जनपद बस्ती से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या उसने पहले भी ऐसी हरकतें की हैं या नहीं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News