Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

मूकबधिर युवती से दुष्कर्म के दो आरोपी मुठभेड़ में ढेर

News Desk
News Desk News Desk
13 Aug 2025
12:02 AM
1 min read
मूकबधिर युवती से दुष्कर्म के दो आरोपी मुठभेड़ में ढेर


>बलरामपुर में मूकबधिर युवती से हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तेज़ और निर्णायक कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुई थी, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया था।


>पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के अनुसार, आरोपियों की पहचान अंकुर वर्मा और हर्षित पांडेय के रूप में हुई। दोनों को सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता की पुष्टि के आधार पर चिन्हित किया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने लगातार दबिश दी और बुधवार को मुठभेड़ के दौरान दोनों को गोली लगने के बाद काबू कर लिया।


>मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात के पीछे की पूरी साजिश और संभावित सहयोगियों का पता लगाया जा सके।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News