Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

इंदिरा नहर में युवक की छलांग, सुसाइड नोट मिलने से आत्महत्या की आशंका

लखनऊ के मटियारी में हॉस्टल कर्मचारी की पहचान टिंकू मिश्रा के रूप में, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी
Bureau
Bureau News Desk
12 Mar 2026
09:39 PM
1 min read
इंदिरा नहर में युवक की छलांग, सुसाइड नोट मिलने से आत्महत्या की आशंका
हाइलाइट्स
लखनऊ के मटियारी में हॉस्टल कर्मचारी की पहचान टिंकू मिश्रा के रूप में, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

राजधानी लखनऊ में गुरुवार दोपहर एक युवक द्वारा इंदिरा नहर में कूदने की घटना सामने आई है। युवक की पहचान टिंकू मिश्रा (43) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

पुलिस के अनुसार टिंकू मिश्रा मटियारी इलाके में स्थित एक हॉस्टल में कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमारी से परेशान थे।

 

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब दो बजे उन्होंने इंदिरा नहर के पास अपनी बाइक खड़ी की और नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दिल से संबंधित बीमारी का उल्लेख बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर इसी वजह से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस के साथ गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंच गई और नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था।

 

परिजनों के अनुसार टिंकू मिश्रा अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। घटना की सूचना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी है।

Explore Related Topics

लखनऊ इंदिरा नहर घटना टिंकू मिश्रा Lucknow suicide case मटियारी हॉस्टल कर्मचारी Indira Canal news UP crime news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News