Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ के कल्याणपुर में खुले नाले में गिरने से रिक्शा चालक की हुई मौत

Lucknow News: लखनऊ के कल्याणपुर में सड़क किनारे खुले नाले में गिरने से रिक्शा चालक की मौत हो गई। गुडंबा पुलिस ने 15 फीट गहरे नाले से शव बरामद किया।
News Desk
News Desk News Desk
17 Dec 2025
04:32 PM
1 min read
लखनऊ के कल्याणपुर में खुले नाले में गिरने से रिक्शा चालक की हुई मौत
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ के कल्याणपुर में सड़क किनारे खुले नाले में गिरने से रिक्शा चालक की मौत हो गई। गुडंबा पुलिस ने 15 फीट गहरे नाले से शव बरामद किया।


>लखनऊ नगर निगम के जोन-7 क्षेत्र में अधिकारियों की कथित लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। कल्याणपुर इलाके में सड़क किनारे खुले नाले में गिरने से एक रिक्शा चालक की मौत हो गई।


>प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक एक निजी स्कूल में रिक्शा चालक के रूप में कार्यरत था। घटना उस समय हुई जब वह कल्याणपुर क्षेत्र से गुजर रहा था और सड़क किनारे बिना ढक्कन व सुरक्षा घेराबंदी के खुले नाले में गिर गया। राहगीरों ने जब नाले में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना दी, तो तत्काल गुडंबा थाना पुलिस को अवगत कराया गया।


>सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से करीब 15 फीट गहरे खुले नाले से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान रिक्शा चालक के रूप में की गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


>घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। उनका कहना है कि नगर निगम द्वारा लंबे समय से नाले को खुला छोड़ा गया था, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। मामले में नगर निगम जोन-7 के अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नगर निगम से संबंधित दस्तावेज व जानकारी जुटाई जा रही है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News