Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

चोरी के बाद की दावत, अब जेल की सलाखें: मुठभेड़ में पकड़ा चोर सरगना

News Desk
News Desk News Desk
19 Jun 2025
10:59 PM
1 min read
चोरी के बाद की दावत, अब जेल की सलाखें: मुठभेड़ में पकड़ा चोर सरगना


>राजधानी लखनऊ में चोरी के बाद मैगी बनाकर पार्टी करने वाले चोर गिरोह के सरगना को शुक्रवार तड़के गाजीपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शातिर चोर अपने सात साथियों के साथ सर्वोदय नगर मजार के पास चोरी का माल बांट रहा था, तभी पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख चोरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सरगना हिमांशु उर्फ संजू के पैर में गोली लग गई।


>घायल सरगना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके सात साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके से तमंचा, कारतूस, खोखा और चोरी का सामान बरामद हुआ है।


>गाजीपुर पुलिस के मुताबिक, यह वही गिरोह है जिसने हाल ही में इंदिरानगर सी-ब्लॉक के मकान में चोरी की थी। खास बात यह रही कि चोरी करने के दौरान चोरों ने घर के किचन में मैगी बनाई और उसे बेडरूम में बैठकर खाया। यह बात तब सामने आई जब पड़ोसी दीपा बिष्ट ने घर में लाइट जलती देख अंदर जाकर देखा। सारा सामान बिखरा था और प्लेट में बची हुई मैगी दिखाई दी।


>पीड़ित भूपाल सिंह, जो बैंक से रिटायर्ड हैं, अपने बेटे आलोक बसेरा (सेना में तैनात) के साथ पिता के इलाज के लिए दिल्ली गए हुए थे। उनका पूरा परिवार घर में नहीं था। इसी का फायदा उठाकर ‘मैगी गैंग’ ने चोरी को अंजाम दिया।


>पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हिमांशु उर्फ संजू इस चोर गैंग का सरगना है और गैंग बंद मकानों की रेकी करके वारदात को अंजाम देता था। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि गिरोह से जुड़ी कई और घटनाओं का खुलासा जल्द किया जाएगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News