Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

पीएम मोदी करेंगे 5,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का ऐलान

News Desk
News Desk News Desk
19 Jun 2025
10:43 PM
1 min read
पीएम मोदी करेंगे 5,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का ऐलान


>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को बिहार के सिवान दौरे पर पहुंच रहे हैं, जहां वे करीब ₹5,736 करोड़ की 22 प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यह दौरा एनडीए की चुनावी रणनीति को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।


>पीएम मोदी इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 51,000 लाभार्थियों को ₹510 करोड़ की पहली किस्त भी जारी करेंगे। इसके साथ ही, 6,684 शहरी गरीब परिवारों को उनके नए घरों की चाबी सौंपी जाएगी।


>प्रधानमंत्री बिहार में अपने 51वें दौरे पर सिवान में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जो कभी राजद नेता मोहम्मद शाहबुद्दीन का गढ़ माना जाता था। यहां की आबादी में मुस्लिम, दलित और यादव समुदाय का बड़ा हिस्सा है, जिसे ध्यान में रखते हुए एनडीए सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दे को केंद्र में रख रही है।

प्रमुख घोषणाएं व परियोजनाएं:

नए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ – पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन से गोरखपुर तक चलेगी।

वैशाली से देवरिया तक 29 किमी रेल लाइन का उद्घाटन।

नमामि गंगे योजना के तहत चार परियोजनाओं की आधारशिला।

अमृत भारत योजना के तहत 11 परियोजनाएं शुरू होंगी।

500 मेगावॉट बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम का शुभारंभ – राज्य के 15 ग्रिड सबस्टेशनों में लागू होगा।

बेतिया, छपरा, मोतिहारी और आरा में करोड़ों की जल आपूर्ति व सीवरेज प्रबंधन परियोजनाओं की घोषणा।

मरहौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री से गिनी को पहला निर्यात लोकोमोटिव रवाना।

राजनीतिक संदेश भी स्पष्ट:


>भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “एनडीए एक मजबूत गठबंधन है जिसमें पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार जैसी लोकप्रिय नेताओं की जोड़ी है। जबकि विपक्षी गठबंधन न केवल नेतृत्व संकट से जूझ रहा है, बल्कि उनके पास कोई स्पष्ट एजेंडा भी नहीं है।”


>बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, “प्रधानमंत्री की यह यात्रा बीते 20 दिनों में दूसरी और इस साल की पांचवीं यात्रा है। यह साबित करता है कि बिहार सरकार की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है।”

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News