Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ नगर निगम में दस्तावेज़ सत्यापन अभियान तेज, NRC पूछे जाने पर 160 कर्मचारी गायब

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम में NRC दस्तावेज़ जांच के दौरान 160 कर्मचारी गायब मिले। 1,400 कर्मचारी असम और 150 से अधिक पश्चिम बंगाल के निवासी बताए गए।
News Desk
News Desk News Desk
07 Dec 2025
10:52 AM
1 min read
लखनऊ नगर निगम में दस्तावेज़ सत्यापन अभियान तेज, NRC पूछे जाने पर 160 कर्मचारी गायब
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ नगर निगम में NRC दस्तावेज़ जांच के दौरान 160 कर्मचारी गायब मिले। 1,400 कर्मचारी असम और 150 से अधिक पश्चिम बंगाल के निवासी बताए गए।


>राजधानी लखनऊ में नगर निगम कर्मचारियों के दस्तावेज़ सत्यापन अभियान के दौरान 160 कर्मचारी अचानक अनुपस्थित पाए गए। यह कार्रवाई घुसपैठियों की पहचान और कर्मचारियों के वैध दस्तावेज़ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।


>सूत्रों के अनुसार, नगर निगम द्वारा NRC से संबंधित दस्तावेज़ मांगे जाने पर 160 कर्मचारी सेवा स्थल से नदारद हो गए। नगर निगम रिकॉर्ड के मुताबिक, वर्तमान में 1,400 कर्मचारी असम के निवासी हैं, जबकि 150 से अधिक कर्मचारी पश्चिम बंगाल से जुड़े बताए जा रहे हैं। कार्यदायी संस्था ने इन 160 कर्मचारियों का विवरण शासन को भेज दिया है। वहीं, लगभग 8,000 कर्मचारियों की रिपोर्ट अभी प्राप्त होनी बाकी है, जिनकी जांच के बाद स्थितियों का स्पष्ट आकलन संभव होगा।


>नगर निगम प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी सफाई कर्मचारी को बिना आवश्यक NRC दस्तावेज़ों के नियुक्ति नहीं दी जाएगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक सभी कर्मचारियों को अपने वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News