Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

अलीगढ़ में महिला सिपाही हेमलता की आत्महत्या, दो पर उत्पीड़न का आरोप

Aligarh News: अलीगढ़ में महिला सिपाही हेमलता ने आत्महत्या की। जांच में कुलवीर बालियान और संदीप कुमार पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगे। पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तारी प्रक्रिया शुरू की।
News Desk
News Desk News Desk
07 Dec 2025
10:58 AM
1 min read
अलीगढ़ में महिला सिपाही हेमलता की आत्महत्या, दो पर उत्पीड़न का आरोप
हाइलाइट्स
Aligarh News: अलीगढ़ में महिला सिपाही हेमलता ने आत्महत्या की। जांच में कुलवीर बालियान और संदीप कुमार पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगे। पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तारी प्रक्रिया शुरू की।


>अलीगढ़ में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला सिपाही हेमलता के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में दो व्यक्तियों पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।


>पुलिस के अनुसार महिला सिपाही हेमलता ने 29 नवंबर को अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। जांच में पता चला है कि कुलवीर बालियान और संदीप कुमार द्वारा कथित रूप से लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि कुलवीर बालियान हेमलता पर जबरन शादी करने का दबाव डाल रहा था और 29 नवंबर को वह उसके कमरे तक पहुंचा था। उसी दिन हेमलता ने अपनी जान दे दी।


>जांच आगे बढ़ने पर दोनों की संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। यह कार्रवाई “मिशन शक्ति” और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियानों के तहत की जा रही है, जिसके अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा व न्याय सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाता है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News