Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

वेतन बढ़ाने और पदोन्नति की मांग को लेकर सहकारी बैंक कर्मचारियों का लखनऊ में धरना

कर्मचारियों ने कहा- छुट्टी के दिन भी कराया जा रहा गैर-बैंकिंग काम, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।
Bureau
Bureau News Desk
22 May 2026
05:13 PM
1 min read
वेतन बढ़ाने और पदोन्नति की मांग को लेकर सहकारी बैंक कर्मचारियों का लखनऊ में धरना
हाइलाइट्स
कर्मचारियों ने कहा- छुट्टी के दिन भी कराया जा रहा गैर-बैंकिंग काम, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

 

राजधानी लखनऊ में को-ऑपरेटिव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की ओर से सहकारी बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिन का धरना प्रदर्शन किया। यह धरना आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता कार्यालय परिसर में हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य अध्यक्ष बृजेंद्र स्वरूप सिंह ने किया।

 

धरने में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि जिला सहकारी बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों की समस्याओं पर लंबे समय से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संगठन के महामंत्री ए.एन. सिंह ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है और उनकी पुरानी मांगें अब तक पूरी नहीं की गई हैं।

 

कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने, पदोन्नति देने, बोनस और बाकी बकाया भुगतान जल्द करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि कई बार अधिकारियों को इस बारे में बताया गया, लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया।

 

धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बैंक कर्मचारियों से छुट्टी के दिनों में भी गैर-बैंकिंग काम कराया जा रहा है। इससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है और बैंक का नियमित काम भी प्रभावित हो रहा है।

 

 

इस प्रदर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिला सहकारी बैंकों से करीब 150 कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के आखिर में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। यहां महामंत्री ए.एन. सिंह ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी और जल्द समाधान की मांग दोहराई।

Explore Related Topics

लखनऊ सहकारी बैंक धरना सहकारी बैंक कर्मचारी प्रदर्शन

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News