Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

मथुरा में जाम बना जानलेवा, एम्बुलेंस फंसने से पूर्व पार्षद के बेटे की मौत

अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें, परिजनों ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाए सवाल।
Bureau
Bureau News Desk
02 May 2026
06:52 PM
1 min read
मथुरा में जाम बना जानलेवा, एम्बुलेंस फंसने से पूर्व पार्षद के बेटे की मौत
हाइलाइट्स
अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें, परिजनों ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाए सवाल।

 

उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप में सामने आई है। 30 अप्रैल को एक एम्बुलेंस भारी जाम में फंस गई, जिससे समय पर इलाज न मिलने के कारण पूर्व पार्षद के बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

 

घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के चौबिया पाढ़ा स्थित महोली की पोर इलाके की है। जानकारी के अनुसार, पूर्व पार्षद का बेटा घर पर कूलर में काम कर रहा था, तभी उसे करंट लग गया और उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाने लगे। बताया जा रहा है कि मथुरा से मसानी लिंक रोड पर भारी जाम के चलते एम्बुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रही। इस दौरान मरीज की हालत लगातार बिगड़ती रही। जब तक एम्बुलेंस अस्पताल पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

मृतक के परिजनों का आरोप है कि यदि सड़क पर जाम नहीं होता तो समय पर इलाज मिल सकता था और जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए सुधार की मांग की है। मथुरा में लगातार बढ़ती यातायात समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। शहर के प्रमुख मार्गों पर अक्सर लंबा जाम लगने की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं।

 

 

इस मामले पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि मथुरा में ट्रैफिक जाम की समस्या है और बढ़ती भीड़ के कारण स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Explore Related Topics

मथुरा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News