Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश, बोले- मैं मिलूं या न मिलूं, नाम जप करते रहिए

Premanand Maharaj News: पदयात्रा स्थगित होने के बीच सामने आया वीडियो, बोले- ‘मौन और एकांत भी आप सबके लिए’।
Bureau
Bureau News Desk
26 May 2026
01:15 PM
1 min read
प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश, बोले- मैं मिलूं या न मिलूं, नाम जप करते रहिए
हाइलाइट्स
Premanand Maharaj News: पदयात्रा स्थगित होने के बीच सामने आया वीडियो, बोले- ‘मौन और एकांत भी आप सबके लिए’।

 

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद उनका एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में महाराज ने भक्तों से चिंता न करने और लगातार नाम जप व भजन करते रहने की अपील की है। वहीं, उनके स्वास्थ्य को लेकर पहले से चल रही चर्चाओं के बीच यह वीडियो सामने आने के बाद भक्तों की चिंता और बढ़ गई है।

 

प्रेमानंद महाराज की नियमित सुबह 3 बजे होने वाली पदयात्रा कुछ दिन पहले अचानक रोक दी गई थी। केली कुंज स्थित आश्रम के सेवादारों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि यात्रा अगले आदेश तक स्थगित रहेगी। इसके बाद से ही श्रद्धालु महाराज की सेहत को लेकर चिंतित हैं।

 

अब सोशल मीडिया और यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में प्रेमानंद महाराज भावुक अंदाज में भक्तों को संबोधित करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि, “बिल्कुल चिंता न करें। हम मिलें न मिलें, हम बोलें न बोलें, लेकिन हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। हम चाहते हैं कि सबको श्रीजी की कृपा मिलती रहे और सब उनके चरणों तक पहुंचे।”

 

उन्होंने आगे कहा कि भक्तों को इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि उनका आध्यात्मिक उत्थान कैसे होगा। महाराज ने कहा, “मैं सामने आऊं या न आऊं, इसकी चिंता मत करो। तुम वही करोगे जो गुरुदेव कहेंगे। बस नाम जप करते रहो।”

 

वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने मौन और एकांतवास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे जो मौन और एकांत में रह रहे हैं, वह अपने लिए नहीं बल्कि भक्तों के लिए है। उन्होंने भक्तों से निर्भय और निश्चिंत होकर भजन करने की अपील की।

 

 

महाराज ने अपने संदेश में कहा कि ईष्ट देव ही सभी का भरण-पोषण करेंगे और किसी व्यक्ति विशेष पर निर्भर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, “जिस दिन लगे कि उद्धार किसी व्यक्ति द्वारा हो रहा है, उसे छोड़ देना। राधा रानी पर आश्रित रहो और खूब नाम जप करो।”

 

 

प्रेमानंद महाराज ने भक्तों को दिए ये संदेश

  • खूब नाम जप करो
  • राधा रानी पर आश्रित रहो
  • नियमित भजन करते रहो
  • उद्धार की चिंता न करो
  • निर्भय और निश्चिंत रहो

 

पदयात्रा बंद होने के बाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाराज के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। हालांकि आश्रम की ओर से स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

Explore Related Topics

Premanand Maharaj प्रेमानंद महाराज वृंदावन

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News