Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

मेरठ में दो साल की बेटी और नौ माह के बेटे के साथ मां ने खाया कीटनाशक

मवाना के भैंसा रोड इलाके की घटना, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, उपचार के बाद तीनों खतरे से बाहर।
Bureau
Bureau News Desk
18 Jun 2026
04:19 PM
1 min read
मेरठ में दो साल की बेटी और नौ माह के बेटे के साथ मां ने खाया कीटनाशक
हाइलाइट्स
मवाना के भैंसा रोड इलाके की घटना, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, उपचार के बाद तीनों खतरे से बाहर।

 

मेरठ के मवाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बीच एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों को कीटनाशक देने के बाद खुद भी उसका सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार, मवाना के भैंसा रोड स्थित मुहल्ला मुन्नालाल निवासी 22 वर्षीय मुस्कान की शादी तीन वर्ष पहले फैजान के साथ हुई थी। फैजान शीतल प्लाजा में कपड़ों की दुकान चलाते हैं। परिजनों ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से पति-पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मुस्कान ने अपनी दो वर्षीय बेटी मिरहा और नौ माह के बेटे अबू बकर को कीटनाशक दिया और बाद में खुद भी उसका सेवन कर लिया।

 

घटना के बाद महिला और दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल डॉ. एमडी शर्मा के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया।

 

चिकित्सकों के मुताबिक, महिला ने सल्फास का सेवन किया था। हालांकि समय रहते उपचार मिलने के कारण महिला और दोनों बच्चों की हालत में सुधार हुआ है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद मिशन शक्ति प्रभारी दारोगा रेनू अस्पताल पहुंचीं। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। चिकित्सकों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से महिला और दोनों बच्चे अब खतरे से बाहर हैं।

Explore Related Topics

मेरठ मवाना

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News