Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

3 से 11 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाएगी योगी सरकार

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार मिशन शक्ति 5.0 के तहत 3 से 11 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाएगी, जिसमें बेटियों के सशक्तीकरण, सुरक्षा और स्वावलंबन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह पहल बालिकाओं को नए अवसर और आत्मनिर्भर बनने का मंच प्रदान करेगी।
News Desk
News Desk News Desk
02 Oct 2025
07:17 AM
1 min read
3 से 11 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाएगी योगी सरकार
हाइलाइट्स
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार मिशन शक्ति 5
0 के तहत 3 से 11 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाएगी, जिसमें बेटियों के सशक्तीकरण, सुरक्षा और स्वावलंबन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह पहल बालिकाओं को नए अवसर और आत्मनिर्भर बनने का मंच प्रदान करेगी।


>ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार 3 से 11 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाएगी। मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रदेशभर में बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलंबन के अवसर प्रदान करने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह सप्ताह 11 अक्टूबर के अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण को समर्पित होगा।


>महिला एवं बाल विकास विभाग ने अबतक 13 लाख से अधिक लोगों तक नारी सशक्तीकरण का संदेश पहुँचाया है। 3 अक्टूबर को 'ड्राइविंग माय ड्रीम्स' कार्यक्रम के जरिए हर जनपद में कम से कम 100 बालिकाओं और महिलाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। 4 अक्टूबर को 'पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस' सत्रों में बालिकाओं को आत्मरक्षा और आपात परिस्थितियों में सुरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। 6 अक्टूबर को 'सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप' आयोजित होगी, जो व्यावहारिक कौशल विकसित करेगी।


>7 अक्टूबर को 'एक दिन की जिलाधिकारी' पहल के तहत बालिकाएं प्रशासनिक जिम्मेदारियों को समझेंगी और नेतृत्व क्षमता विकसित करेंगी। 8 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर 'कन्या जन्मोत्सव' में नवजात बालिकाओं और उनकी माताओं का सम्मान किया जाएगा, साथ ही वृक्षारोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। 9 अक्टूबर को 'बाल विवाह को न' कार्यक्रम के अंतर्गत रोके गए बाल विवाहों की बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। 10 अक्टूबर को 'व्यक्तिगत स्वच्छता संवाद' में किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता और सैनिटरी पैड के उपयोग पर जागरूक किया जाएगा।


>सप्ताह का समापन 11 अक्टूबर को 'शक्ति संवाद' के साथ होगा, जिसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जैसी योजनाओं की लाभार्थी बालिकाओं एवं महिलाओं को अधिकारियों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा। यह मंच बेटियों को उनके अधिकारों और अवसरों से जोड़ने के लिए सशक्त साबित होगा।


>महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव लीना जोहरी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित कार्यक्रमों ने बेटियों के प्रति सम्मान और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा दिया है। उनका कहना है कि हर बेटी को न केवल योजनाओं की जानकारी, बल्कि वास्तविक लाभ और आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिलना चाहिए।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News