Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सिराज-बुमराह की तूफानी गेंदबाजी, केएल राहुल की मजबूती; भारत ने वेस्टइंडीज को 162 पर समेटा

Cricket News: हले टेस्ट के पहले दिन मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की जबरदस्त गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज को 162 रन पर समेट दिया, जबकि केएल राहुल की सधी बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए मजबूत शुरुआत साबित हुई। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं।
News Desk
News Desk News Desk
02 Oct 2025
07:10 AM
1 min read
सिराज-बुमराह की तूफानी गेंदबाजी, केएल राहुल की मजबूती; भारत ने वेस्टइंडीज को 162 पर समेटा
हाइलाइट्स
Cricket News: हले टेस्ट के पहले दिन मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की जबरदस्त गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज को 162 रन पर समेट दिया, जबकि केएल राहुल की सधी बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए मजबूत शुरुआत साबित हुई। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं।

पहले टेस्ट के पहले दिन भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज की टीम को 162 रन पर समेटकर भारतीय गेंदबाजी की ताकत दिखाई। भारतीय बल्लेबाजों ने भी शानदार शुरुआत की, जहाँ केएल राहुल ने चट्टान की तरह बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को मजबूती दी।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया, लेकिन यह फैसला उनके लिए भारी साबित हुआ। सिराज और बुमराह के शुरुआती हमले में ही कैरेबियाई बल्लेबाजों के पसीने छूट गए और 12 ओवर में ही टीम के 4 विकेट सिर्फ 42 रन पर गिर गए। शाय होप और कप्तान रोस्टन चेस ने 48 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। इसके बाद जस्टिन ग्रीव्स की 32 रनों की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज 162 रनों तक पहुंची।

भारतीय गेंदबाजों में सिराज और बुमराह ने मिलकर 7 विकेट झटके। कुलदीप यादव ने 2 और वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया। जवाब में टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने सलामी साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। जायसवाल 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। साई सुदर्शन केवल 7 रन बना पाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक शुभमन गिल और केएल राहुल ने 31 रनों की साझेदारी कर टीम की स्थिति मजबूत की। राहुल 53 और गिल 18 रन के साथ क्रीज पर हैं।

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News