Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

अब नहीं होगी राशन में कटौती: वाराणसी में 37 अन्नपूर्णा भवन से मिलेगी पूरी मात्रा

वाराणसी में अन्नपूर्णा भवनों से चलेगी पारदर्शी जनवितरण प्रणाली, 37 भवनों का निर्माण पूर्ण
News Desk
News Desk News Desk
03 Jun 2025
10:22 PM
1 min read
अब नहीं होगी राशन में कटौती: वाराणसी में 37 अन्नपूर्णा भवन से मिलेगी पूरी मात्रा
हाइलाइट्स
वाराणसी में अन्नपूर्णा भवनों से चलेगी पारदर्शी जनवितरण प्रणाली, 37 भवनों का निर्माण पूर्ण


>वाराणसी जिले में सस्ती राशन दुकानों के संचालन को पारदर्शी और अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अभिनव कदम उठाया है। जिले में 37 ‘अन्नपूर्णा भवन’ का निर्माण किया गया है, जो पूरी तरह से ई-पॉस (e-POS) मशीनों और ई-वेटिंग स्केल से लैस हैं। इन भवनों का उद्देश्य जनवितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना और उपभोक्ताओं को उनका पूरा हक दिलाना है।


>मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि अन्नपूर्णा भवन बहुपरकारी भवन हैं जहां कोटेदार न सिर्फ राशन दुकान का संचालन कर पाएंगे बल्कि जन सुविधा केंद्र भी चला सकेंगे। इससे न केवल गरीबों को बेहतर सेवा मिलेगी बल्कि दुकानदारों को किराए से भी मुक्ति मिलेगी।


>जिला आपूर्ति अधिकारी के.बी. सिंह के अनुसार, वर्तमान में वाराणसी में 1,315 सस्ती राशन की दुकानें हैं। इस वर्ष 37 अन्नपूर्णा भवन बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 21 भवन पूर्ण हो चुके हैं, और 16 भवन पिछले वर्ष बनाए गए थे, जो अब चालू स्थिति में हैं। बचे हुए भवनों का निर्माण भी जल्द पूरा किया जाएगा।

अन्नपूर्णा भवनों की खासियतें:

एमएनआरईजीए (MNREGA) योजना के तहत निर्माण

वितरण कक्ष और भंडारण कक्ष की व्यवस्था

डिजिटल ई-पॉस मशीन और ई-वेटिंग स्केल

कोटेदारों को मुफ्त भवन उपलब्ध

राशन तौल में हेरफेर की संभावना समाप्त

जन सुविधा केंद्र की सेवा भी संभव

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News