Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

ललितपुर जेल में VIP मेहमान बना हत्या आरोपी पूर्व सांसद

पूर्व सांसद रिज़वान जहीर को जेल में मिला वीवीआईपी ट्रीटमेंट, निलंबित हुए तीन जेलकर्मी
News Desk
News Desk News Desk
03 Jun 2025
10:09 PM
1 min read
ललितपुर जेल में VIP मेहमान बना हत्या आरोपी पूर्व सांसद
हाइलाइट्स
पूर्व सांसद रिज़वान जहीर को जेल में मिला वीवीआईपी ट्रीटमेंट, निलंबित हुए तीन जेलकर्मी


>ललितपुर जिला जेल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां हत्या के षड्यंत्र के आरोप में बंद पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद रिज़वान जहीर को वीवीआईपी सुविधाएं दी जा रही थीं। जेल में छापेमारी के दौरान जब ये खुलासे हुए, तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में दोषी पाए गए तीन जेलकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

क्या मिला पूर्व सांसद के बैरक में?


>रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की टीम ने जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रिज़वान जहीर की बैरक से ब्रांडेड गद्दा, तकिए, बैटरी से चलने वाला पंखा, घी, अचार, टिफिन, तेल, साबुन, शैम्पू, क्रीम और ₹30,000 नकद बरामद किए गए। DLSA के सचिव मयंक जायसवाल ने इन वस्तुओं पर कड़ी आपत्ति जताते हुए स्थानीय जेल अधिकारियों से जवाब-तलबी की।

कौन-कौन हुआ निलंबित?


>डीआईजी कानपुर रेंज की शुरुआती जांच के बाद हेड वार्डर राजेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र शाह और वार्डर रजनीश यादव को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने माना है कि इनकी लापरवाही और मिलीभगत से ही पूर्व सांसद को ये सुविधाएं मिल रही थीं।

कौन हैं रिज़वान जहीर?


>60 वर्षीय रिज़वान जहीर उत्तर प्रदेश की राजनीति का बड़ा नाम रहे हैं। वे तुलसीपुर विधानसभा से तीन बार विधायक और बलरामपुर से दो बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने सपा, बसपा और पीस पार्टी जैसे दलों से चुनाव लड़ा है। साल 2022 में बलरामपुर में सपा नेता फिरोज खान की हत्या में साजिश रचने के आरोप में उन्हें जेल भेजा गया था। इस मामले में उनकी बेटी, दामाद और दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया था।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News