Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव बोले - SIR पर चर्चा बिना संसद में गतिरोध खत्म नहीं होगा

Political News: किरेण रिजिजू के साथ बैठक के बाद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि विपक्ष की प्राथमिक मांग SIR पर चर्चा है। सरकार ने आश्वासन दिया, लेकिन टाइमलाइन न मिलने से गतिरोध जारी रहने के संकेत।
News Desk
News Desk News Desk
02 Dec 2025
01:50 PM
1 min read
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव बोले - SIR पर चर्चा बिना संसद में गतिरोध खत्म नहीं होगा
हाइलाइट्स
Political News: किरेण रिजिजू के साथ बैठक के बाद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि विपक्ष की प्राथमिक मांग SIR पर चर्चा है। सरकार ने आश्वासन दिया, लेकिन टाइमलाइन न मिलने से गतिरोध जारी रहने के संकेत।


>संसद के चल रहे गतिरोध को खत्म करने के प्रयासों के बीच सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने संकेत दिए हैं कि चुनाव सुधार और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चर्चा के बिना विपक्ष किसी और मुद्दे पर आगे नहीं बढ़ेगा।


>आज़मगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव उस बैठक में शामिल हुए जिसमें केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने विपक्षी नेताओं से बातचीत की। बैठक के बाद यादव ने कहा कि जब तक SIR पर चर्चा नहीं होगी, तब तक विपक्ष किसी अन्य मुद्दे पर विचार नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विपक्ष की एकजुट मांग है। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने संसद में तीन विभिन्न मुद्दों पर चर्चा का प्रस्ताव दिया था, जबकि विपक्ष ने कहा कि उनका एकमात्र प्राथमिक मुद्दा चुनाव सुधार है और इस पर लोकसभा में अगले दिन तथा राज्यसभा में उसके अगले दिन चर्चा होनी चाहिए। विपक्ष ने मांग की कि सरकार सदन में 2 बजे तक SIR पर अगली तारीख की घोषणा करे। सरकार की ओर से बताया गया कि चर्चा एक सप्ताह के भीतर कराई जाएगी, लेकिन तत्काल टाइमलाइन देना संभव नहीं है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि गतिरोध जारी रह सकता है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News