Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

यूपी STF ने कफ सिरप तस्करी मामले में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह को किया गिरफ्तार

Lucknow News: कफ सिरप तस्करी मामले में आरोपी और STF के बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। करोड़ों की संपत्ति और रैकेट की जांच जारी है।
News Desk
News Desk News Desk
02 Dec 2025
01:58 PM
1 min read
यूपी STF ने कफ सिरप तस्करी मामले में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह को किया गिरफ्तार
हाइलाइट्स
Lucknow News: कफ सिरप तस्करी मामले में आरोपी और STF के बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। करोड़ों की संपत्ति और रैकेट की जांच जारी है।


>उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कफ सिरप तस्करी मामले में आरोपी और बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पहले भगोड़ा घोषित किया गया था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।


>सूत्रों के अनुसार, जहरीले कफ सिरप की अवैध तस्करी से जुड़े इस मामले में आलोक सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह सरेंडर करने की कोशिश में था, लेकिन उससे पहले ही टीम ने उसे पकड़ लिया। जांच में सामने आया है कि कम समय में ही उसने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की, जिसकी एसटीएफ गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस रैकेट में उसकी भूमिका अहम रही है और उसका संबंध वाराणसी के अमित टाटा से भी बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। एसटीएफ अब आरोपी की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। 


>जांच में इस सिंडिकेट में पूर्वांचल के एक बाहुबली का नाम भी सामने आया है, जिसे संरक्षण देने का आरोप है। मामले में कफ सिरप के कथित सरगना शुभम जायसवाल के दुबई भागने और उसके पिता भोला जायसवाल की कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तारी की जानकारी भी सामने आई है। अब तक इस प्रकरण में 40 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News