Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

कल पत्रकार की हत्या, आज एनकाउंटर - प्रयागराज में पुलिस का एक्शन, तीन गोलियां खाकर गिरा ‘विशाल'

Prayagraj News: प्रयागराज की सड़कों पर गुरुवार की रात गोलियों की गूंज ने शहर को हिला दिया। पत्रकार की हत्या और फिर कुछ ही घंटों में पुलिस का एनकाउंटर...
News Desk
News Desk News Desk
24 Oct 2025
04:01 AM
1 min read
कल पत्रकार की हत्या, आज एनकाउंटर - प्रयागराज में पुलिस का एक्शन, तीन गोलियां खाकर गिरा ‘विशाल'
हाइलाइट्स
Prayagraj News: प्रयागराज की सड़कों पर गुरुवार की रात गोलियों की गूंज ने शहर को हिला दिया। पत्रकार की हत्या और फिर कुछ ही घंटों में पुलिस का एनकाउंटर


>प्रयागराज में गुरुवार की रात पत्रकार एल.एन. सिंह की बेरहमी से की गई हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया। लेकिन पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों में ही मुख्य आरोपी विशाल को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में तीन गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।


>प्रयागराज के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और आरोपी की तलाश शुरू की। एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने देर रात हुई मुठभेड़ में आरोपी विशाल को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फरार होने की कोशिश की और फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।


>पुलिस जांच में सामने आया है कि पत्रकार एल.एन. सिंह उर्फ पप्पू का एक दिन पहले आरोपी विशाल से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद विशाल ने खुड्डाबाद इलाके से चाकू खरीदा और अपने साथियों के साथ मिलकर एल.एन. सिंह पर हमला बोल दिया। चाकुओं से गोदकर की गई इस वारदात में पत्रकार की मौके पर ही मौत हो गई।


>एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. शर्मा ने बताया कि इस हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। वहीं, दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


>एसीपी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि पत्रकार की हत्या ने समाज में गहरी चिंता पैदा की है। उन्होंने कहा, “पुलिस दिन-रात नागरिकों को सुरक्षित माहौल देने की कोशिश कर रही है। यदि कोई व्यक्ति कानून को चुनौती देगा, तो उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा।”

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News