Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा: यूपी में 66 घंटे तक महिलाएं करेंगी मुफ्त बस यात्रा

News Desk
News Desk News Desk
04 Aug 2025
03:44 AM
1 min read
रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा: यूपी में 66 घंटे तक महिलाएं करेंगी मुफ्त बस यात्रा


>रक्षाबंधन 2025 के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक खास तोहफा दिया है। अब वे 08 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) और नगरीय बस सेवाओं में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा कुल 66 घंटे तक पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।


>मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, राज्य की आधी आबादी को इस पर्व पर सुगम, सुरक्षित और मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत UPSRTC की सभी साधारण बसें और नगरों में चलने वाली शहरी बसें शामिल हैं।


>सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि


    >
  • नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में बसें चलाई जाएं ताकि किसी भी महिला को परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • प्रमुख मार्गों और हाईवे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचाव के लिए गश्त और ट्रैफिक कंट्रोल की व्यवस्था की जाए।


>सावन के अंतिम सोमवार को लेकर मुख्यमंत्री ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी शिवालयों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई और बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। खुले बिजली तारों को तुरंत ठीक करने, साफ-सफाई, और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था पर जोर दिया गया है।


>मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भी अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि:


    >
  • राहत सामग्री समय से वितरित की जाए, और उसकी गुणवत्ता की रैंडम जांच हो।

  • बाढ़ शरणालयों में महिलाओं के ठहरने और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था हो।

  • बच्चों के लिए दूध और लोगों को गर्म, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए।


>मुख्यमंत्री के इन फैसलों से यह साफ है कि राज्य सरकार महिलाओं की सुविधा, धार्मिक आयोजनों की मर्यादा और आपदा प्रबंधन—तीनों स्तरों पर संवेदनशीलता से काम कर रही है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News