Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

राम चरण-उपासना को मिली डबल खुशखबरी, दूसरी बार बनेंगे माता-पिता

Tollywood News: साउथ के सबसे पसंदीदा कपल ने फैंस को दी खुशखबरी, राम चरण और उपासना जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं।
News Desk
News Desk News Desk
23 Oct 2025
12:59 AM
1 min read
राम चरण-उपासना को मिली डबल खुशखबरी, दूसरी बार बनेंगे माता-पिता
हाइलाइट्स
Tollywood News: साउथ के सबसे पसंदीदा कपल ने फैंस को दी खुशखबरी, राम चरण और उपासना जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल राम चरण और उपासना कोनिडेला ने अपने फैंस के लिए खुशखबरी साझा की है। इस कपल ने सोशल मीडिया पर दूसरी बार प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। यह खबर उनके फैंस के लिए एक डबल खुशी लेकर आई है, क्योंकि दो साल पहले ही वे अपनी बेटी क्लिन कारा के माता-पिता बने थे।

उपासना कोनिडेला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें गोदभराई के दौरान पूरे परिवार की भागीदारी दिख रही है। वीडियो में उपासना ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, वहीं राम चरण कुर्ता-पजामा में दिखाई दिए। वीडियो में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। उपासना ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “यह दिवाली डबल उत्सव, डबल प्यार और डबल आशीर्वाद की थी।”

View this post on Instagram

A post shared by Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela)

फैंस ने पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं और कपल को बधाई दी। एक फैन ने लिखा, “ढेर सारी बधाई”, जबकि दूसरे ने कहा, “दूसरी प्रेग्नेंसी के लिए शुभकामनाएं”। कई फैंस ने उपासना और राम चरण की खुशियों में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद भी मांगा।

राम चरण और उपासना साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 13 साल बाद अब वे दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। इससे पहले, साल 2023 में उनकी बेटी क्लिन कारा का जन्म हुआ था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण जल्द ही फिल्म पेड्डी में नजर आने वाले हैं। फैंस उनके फिल्मों का हमेशा बेसब्री से इंतजार करते हैं, और अब परिवार में नई खुशखबरी ने उनके उत्साह को और बढ़ा दिया है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News