Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सऊदी अरब में फंसे प्रयागराज के युवक ने रोते हुए लगाई वतन लौटने की गुहार

Prayagraj News: सऊदी अरब के रेगिस्तान में अकेला और डर के साए में फंसे युवक ने देश लौटने की करारी गुहार लगाई, वीडियो में रोते हुए उसने कहा, "मुझे बस अपनी मां के पास जाना है।"
News Desk
News Desk News Desk
23 Oct 2025
01:22 AM
1 min read
सऊदी अरब में फंसे प्रयागराज के युवक ने रोते हुए लगाई वतन लौटने की गुहार
हाइलाइट्स
Prayagraj News: सऊदी अरब के रेगिस्तान में अकेला और डर के साए में फंसे युवक ने देश लौटने की करारी गुहार लगाई, वीडियो में रोते हुए उसने कहा, "मुझे बस अपनी मां के पास जाना है।"


>विदेश में फंसे एक युवक ने सोशल मीडिया पर देश लौटने की मार्मिक अपील की है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में फंसे प्रयागराज के हंडिया तहसील के निवासी अंकित भारतीय उर्फ इंद्रजीत ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मदद की गुहार लगाई।


>इंद्रजीत ने बताया कि उसके कफील (स्पॉन्सर) ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया है और उसे वादे के अनुसार नौकरी न देकर रेगिस्तान में ऊंट चराने का काम दिया गया। वीडियो में इंद्रजीत भावुक होकर रोते हुए कहता है, "मुझे बस मां के पास जाना है।"


>इंद्रजीत की शादी जून 2020 में पिंकी से हुई थी और उनका तीन साल का बेटा है। हाल ही में उनकी बेटी का जन्म हुआ है। सऊदी अरब जाने से पहले उसे हर महीने लगभग 1200 रियाल (करीब 28 हजार रुपये) वेतन का वादा किया गया था। इंद्रजीत के माता-पिता और पत्नी का कहना है कि विदेश का माहौल नया होने के कारण वह घबरा रहा है।


>सोशल मीडिया के जरिये मांगी मदद
वीडियो में इंद्रजीत ने बताया कि चारों ओर सिर्फ रेगिस्तान है और वह पूरी तरह अकेला महसूस कर रहा है। उसने देश लौटने में सहायता की अपील की और कहा कि उसकी प्राथमिकता बस अपनी मां और परिवार के पास लौटना है।


>इंद्रजीत की मां रंजू देवी ने कहा कि बेटा पहली बार विदेश गया है और घबराया हुआ है। उन्होंने भरोसा जताया कि बेटा दो साल का वीजा पूरा कर सुरक्षित लौटेगा। पत्नी पिंकी ने कहा कि रोज़ बात होती है और सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो डालने से पहले बातचीत से स्थिति सुलझाई जा सकती थी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News