Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सपा नेता आज़म खां और बेटे अब्दुल्ला आज़म को सेशन कोर्ट से लगा झटका

रामपुर में दो पैन कार्ड मामले में सपा नेता आज़म खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म की सजा के खिलाफ दायर अपील को सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
Bureau
Bureau News Desk
20 Apr 2026
08:59 PM
1 min read
सपा नेता आज़म खां और बेटे अब्दुल्ला आज़म को सेशन कोर्ट से लगा झटका
हाइलाइट्स
रामपुर में दो पैन कार्ड मामले में सपा नेता आज़म खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म की सजा के खिलाफ दायर अपील को सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के रामपुर में दो पैन कार्ड मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म को सेशन कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया है। रामपुर के सेशन कोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में सपा नेता आज़म खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म की अपील को खारिज कर दिया। दोनों ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए सजा के खिलाफ अपील दायर की थी।

 

इससे पहले निचली अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों को दोषी करार दिया था। अदालत ने आज़म खां और अब्दुल्ला आज़म को 7-7 वर्ष की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही अदालत ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया था। सेशन कोर्ट में दायर अपील पर सुनवाई के बाद अदालत ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए अपील खारिज कर दी। मामला दो पैन कार्ड बनाए जाने से जुड़ा है, जिसमें आरोपों के आधार पर निचली अदालत ने दोष सिद्ध मानते हुए सजा सुनाई थी।

 

Explore Related Topics

रामपुर आज़म खां अब्दुल्ला आज़म सेशन कोर्ट उत्तर प्रदेश

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News