Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

भूसे से भरा ट्रक पलटा, बोलेरो पर गिरा, चालक की मौत

UP News: रामपुर यूपी में भूसे से भरा ट्रक पलटकर बोलेरो कार पर गिर गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
News Desk
News Desk News Desk
29 Dec 2025
12:47 PM
1 min read
भूसे से भरा ट्रक पलटा, बोलेरो पर गिरा, चालक की मौत
हाइलाइट्स
UP News: रामपुर यूपी में भूसे से भरा ट्रक पलटकर बोलेरो कार पर गिर गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।


>उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में रविवार को एक भयावह सड़क हादसे में बोलेरो कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब भूसे से लदा एक ओवरलोड ट्रक संतुलन खो बैठा और चलते हुए कार पर पलट गया।


>पुलिस के अनुसार, गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़ी गेट के पास ओवरलोड ट्रक सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही बोलेरो कार पर पलट गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फिरासत के रूप में हुई है, जो गंज थाना क्षेत्र का निवासी था।


>सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस दौरान क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। रामपुर पुलिस ने एक्स पर बताया, ट्रक को हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


>हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें ट्रक के पलटने और कार के पूरी तरह दबने के दृश्य दिख रहे हैं। वीडियो में बोलेरो पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा नजर आता है, हालांकि इस संबंध में पुलिस ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एसपी विद्यासागर मिश्र ने एक निजी मीडिया संस्थान को बताया कि कार में केवल एक ही व्यक्ति सवार था।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News