Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

योगी आदित्यनाथ अच्छे है लेकिन सलाहकार गुमराह कर रहे: AIMIM नेता शौकत अली

अंबेडकरनगर दौरे पर सीएम की तारीफ के साथ भाषा पर उठाए सवाल, ओम प्रकाश राजभर पर भी निशाना
Bureau
Bureau News Desk
07 Apr 2026
05:40 PM
1 min read
योगी आदित्यनाथ अच्छे है लेकिन सलाहकार गुमराह कर रहे: AIMIM नेता शौकत अली
हाइलाइट्स
अंबेडकरनगर दौरे पर सीएम की तारीफ के साथ भाषा पर उठाए सवाल, ओम प्रकाश राजभर पर भी निशाना

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने मंगलवार को अंबेडकरनगर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत छवि की सराहना करते हुए उनके सलाहकारों पर गंभीर सवाल उठाए।

 

स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शौकत अली ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ “अच्छे आदमी और संत” हैं, लेकिन उनके आसपास के लोग उन्हें गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा एक विशेष वर्ग को डराने वाली प्रतीत होती है, जिसे उन्होंने निंदनीय बताया।

 

शौकत अली ने उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सालार मसूद गाजी और सुहैल देव राजभर से जुड़ा इतिहास अब ओम प्रकाश राजभर के कार्यालय में लिखा जा रहा है और वही मुख्यमंत्री को पढ़ाया जाता है।

 

ओम प्रकाश राजभर को “बड़ा भाई” बताते हुए शौकत अली ने कहा कि भारतीय संविधान की खूबसूरती है कि एक आम व्यक्ति भी मंत्री बन सकता है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि राजभर और उनके परिवार को विशेष वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।

 

अंबेडकरनगर में दिए गए इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं। AIMIM और अन्य दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

Explore Related Topics

शौकत अली योगी आदित्यनाथ AIMIM

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →