Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

जून से सितंबर तक किस दिन होगी आपकी भर्ती परीक्षा? UPSSSC ने जारी किया पूरा कैलेंडर

आबकारी सिपाही, वन रक्षक, प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी समेत कई भर्तियों की मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तिथियां घोषित
Bureau
Bureau News Desk
02 Jun 2026
09:16 PM
1 min read
जून से सितंबर तक किस दिन होगी आपकी भर्ती परीक्षा? UPSSSC ने जारी किया पूरा कैलेंडर
हाइलाइट्स
आबकारी सिपाही, वन रक्षक, प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी समेत कई भर्तियों की मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तिथियां घोषित

 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जून से सितंबर 2025 के बीच आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और साक्षात्कारों का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कैलेंडर में आबकारी सिपाही, वन रक्षक, वन्य जीव रक्षक, प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी, सहायक बोरिंग तकनीशियन और सहायक सांख्यिकीय अधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियों की मुख्य परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित की गई हैं। आयोग के इस कार्यक्रम से हजारों अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की योजना बनाने में मदद मिलेगी। परीक्षा कैलेंडर में विभिन्न विभागों के अंतर्गत होने वाले साक्षात्कारों का कार्यक्रम भी शामिल किया गया है।

 

आयोग के अनुसार, निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के अधीन अनुदेशक मशीनिष्ट पद और पशुपालन विभाग के सहायक सांख्यिकीय अधिकारी पद के लिए जून में साक्षात्कार प्रस्तावित हैं। इसके अलावा फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (संयुक्त संवर्ग) की मुख्य परीक्षा 29 जून को आयोजित की जाएगी। वहीं बीसीजी तकनीशियन मुख्य परीक्षा 30 जून को होगी।

 

जुलाई महीने में विभिन्न ट्रेडों के अनुदेशक पदों के साक्षात्कार प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें फैशन टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, स्वींग टेक्नोलॉजी और मैकेनिक मोटर व्हीकल शामिल हैं। सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा और दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय (शिक्षक संवर्ग) मुख्य परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित होगी। इसके बाद सहायक सांख्यिकीय अधिकारी/सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकीय) मुख्य परीक्षा 26 जुलाई को प्रस्तावित है।

 

अगस्त महीने में अनुदेशक प्लंबर पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 9 अगस्त को होगी। वहीं सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित की जाएगी। भर्ती कैलेंडर के अनुसार आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 20 सितंबर को प्रस्तावित है। इसके बाद वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इन दोनों भर्तियों का इंतजार लंबे समय से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कर रहे थे।

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में परीक्षा और साक्षात्कार की तिथियों में बदलाव किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है।

 

FAQs

UPSSSC ने किस अवधि का परीक्षा कैलेंडर जारी किया है?

जून से सितंबर 2025 तक का परीक्षा एवं साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया गया है।

आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा कब होगी?

आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 20 सितंबर को प्रस्तावित है।

वन रक्षक मुख्य परीक्षा की तिथि क्या है?

वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को होगी।

प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी परीक्षा कब आयोजित होगी?

यह परीक्षा 9 अगस्त को प्रस्तावित है।

परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी कहां मिलेगी?

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Explore Related Topics

UPSSSC Exam Calendar 2026 UPSSSC Recruitment आबकारी सिपाही परीक्षा वन रक्षक भर्ती UP Government Jobs UPSSSC Main Exam Date सरकारी नौकरी

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News