Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

वाराणसी में सीएम योगी का सख्त संदेश: पीएम दौरे से पहले सुरक्षा और व्यवस्थाएं हों दुरुस्त

महिला सम्मेलन और विकास परियोजनाओं की समीक्षा, जुलाई तक स्टेडियम पूरा करने का लक्ष्य।
Bureau
Bureau News Desk
21 Apr 2026
08:53 PM
1 min read
वाराणसी में सीएम योगी का सख्त संदेश: पीएम दौरे से पहले सुरक्षा और व्यवस्थाएं हों दुरुस्त
हाइलाइट्स
महिला सम्मेलन और विकास परियोजनाओं की समीक्षा, जुलाई तक स्टेडियम पूरा करने का लक्ष्य।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा, व्यवस्थाओं और विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रस्तावित महिला सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के आवागमन की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही वाहनों की पार्किंग, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रूट डायवर्जन की प्रभावी योजना बनाने को कहा, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक के दौरान मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने प्रस्तावित परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की।

 

मुख्यमंत्री ने वाराणसी शहर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्ट्रीट डॉग और छुट्टा पशुओं को आश्रय स्थलों में रखने तथा स्ट्रीट वेंडरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान शहर की व्यवस्था सुचारु बनी रहे। मुख्यमंत्री ने गंजारी में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के कार्यों की समीक्षा करते हुए इसे युद्धस्तर पर पूरा कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण जुलाई के प्रथम सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा, रोपवे परियोजना, मणिकर्णिका घाट और दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Explore Related Topics

योगी आदित्यनाथ वाराणसी प्रधानमंत्री कार्यक्रम वाराणसी महिला सम्मेलन

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News