Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिलेंगी ज्यादा कीमतें और बढ़ेगी आय

UP News: किसानों के लिए योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है, जिसका सीधा असर मंडी में मिलने वाली धान की कीमतों पर पड़ेगा।
News Desk
News Desk News Desk
05 Nov 2025
06:20 AM
1 min read
किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिलेंगी ज्यादा कीमतें और बढ़ेगी आय
हाइलाइट्स
UP News: किसानों के लिए योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है, जिसका सीधा असर मंडी में मिलने वाली धान की कीमतों पर पड़ेगा।


>उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए मोटे यानी नॉन-हाइब्रिड धान की रिकवरी में 1 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। यह फैसला न केवल किसानों की जेब में अतिरिक्त रकम डालेगा बल्कि प्रदेश की करीब 2,000 राइस मिलों को भी मजबूती देगा। इससे धान उत्पादक किसानों को मंडी में अपनी उपज के बेहतर दाम मिलने का रास्ता साफ हो गया है।


>गन्ना किसानों को राहत देने के बाद अब सरकार ने धान उत्पादक किसानों को भी खुशखबरी दी है। इस निर्णय से प्रदेश के 15 लाख से अधिक किसान सीधे लाभान्वित होंगे, जबकि हाइब्रिड धान पर पहले से लागू 3% रिकवरी छूट जारी रहेगी।


>वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लोकभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार मिलर्स को धान की कुटाई के बदले 67% कस्टम मिल्ड राइस (CMR) जमा करना होता है। पिछले कुछ वर्षों में राइस मिलों की संख्या में कमी आई है, क्योंकि वास्तविक रिकवरी अनुपात किसानों और मिलर्स के लिए चुनौती बन रहा था। रिकवरी कम होने से किसानों को कम कीमत और मिलर्स को नुकसान उठाना पड़ता था। ऐसे में यह नीति बदलाव कृषि अर्थव्यवस्था के लिए राहत साबित होगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News