Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

योगी राज में हो रही किसानो की बल्ले बल्ले- बुंदेलखंड बन रहा ‘ग्रीन गोल्ड’ का हब

News Desk
News Desk News Desk
19 Jun 2025
02:59 AM
1 min read
योगी राज में हो रही  किसानो की बल्ले बल्ले- बुंदेलखंड बन रहा ‘ग्रीन गोल्ड’ का हब


>मूंगफली, जिसे अक्सर ‘गरीबों का बादाम’ कहा जाता है, अब उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए समृद्धि की कुंजी बनती जा रही है। योगी सरकार की “यूपी एग्रीज योजना” के तहत झांसी को मूंगफली क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे बुंदेलखंड और आस-पास के किसानों को बेहतर आय के अवसर मिल रहे हैं।

झांसी बना मूंगफली क्लस्टर, निर्यात की राह खुलेगी


>सरकार का फोकस बुंदेलखंड को मूंगफली उत्पादन का केंद्र बनाने पर है। झांसी सहित बुंदेलखंड के सात जिले—झांसी, जालौन, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट—अब मूंगफली उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। क्लस्टर आधारित खेती से उत्पादकता में सुधार के साथ-साथ निर्यात की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

ढाई गुना बढ़ा उत्पादन, अब यूपी बना उभरता मूंगफली उत्पादक राज्य


>2013-2016 में यूपी का मूंगफली उत्पादन देश के कुल उत्पादन का केवल 2% था। लेकिन आज यह बढ़कर 4.7% हो गया है। यह वृद्धि योगी सरकार के कृषि केंद्रित प्रयासों और तकनीकी सहायता का प्रतिफल है।

एमएसपी पर खरीद से बढ़ा किसानों का भरोसा


>किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार मूंगफली की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (₹6,783 प्रति क्विंटल) पर कर रही है। नैफेड और एनसीसीएफ द्वारा मैनपुरी, हरदोई, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, अलीगढ़, कासगंज समेत अन्य जिलों में किसानों से सीधी खरीद की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख मूंगफली उत्पादक जिले:


>झांसी, बांदा, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, मैनपुरी, हरदोई, इटावा, कन्नौज, अलीगढ़, कासगंज, औरैया, कानपुर देहात, बदायूं, एटा, उन्नाव, लखनऊ, कानपुर नगर और श्रावस्ती।

उपज में है और भी वृद्धि की संभावनाएं


>जहां राष्ट्रीय औसत प्रति हेक्टेयर उपज 1,688 किग्रा है, यूपी अब इस स्तर को पार कर चुका है। बेहतर तकनीक, उन्नत किस्में और संरक्षित खेती की बदौलत उत्पादन और बढ़ाया जा सकता है।

मूंगफली: पोषण से भरपूर, बाजार में बहुपर्याय


>100 ग्राम मूंगफली में 567 कैलोरी, 25-26 ग्राम प्रोटीन, 49 ग्राम असंतृप्त वसा, विटामिन ई, नियासिन, फोलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे खनिज होते हैं। यह रोजाना के खानपान के साथ उपवास में भी उपयुक्त है।

राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में यूपी की भूमिका


>जहां गुजरात देश में मूंगफली उत्पादन में पहले स्थान पर है (47% भागीदारी), वहीं उत्तर प्रदेश अब तेजी से उभरते हुए राज्यों की सूची में शामिल हो चुका है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News