Wednesday, 28 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 59 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

Ambedkar Nagar News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड कटेहरी के 20, विकासखंड भीटी के 20 तथा विकासखंड अकबरपुर के 19 जोड़ों सहित कुल 59 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
Bureau
Bureau News Desk
28 Oct 2026
03:17 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 59 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
कटेहरी, भीटी और अकबरपुर के 59 जोड़ों ने शुरू किया वैवाहिक जीवन
विधायक धर्मराज निषाद ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिल रही सहायता
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को दी शुभकामनाएं

Ambedkar Nagar News:  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड कटेहरी के 20, विकासखंड भीटी के 20 तथा विकासखंड अकबरपुर के 19 जोड़ों सहित कुल 59 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। समारोह में नवविवाहित जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को सुखमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद रहे। समारोह में ब्लॉक प्रमुख कटेहरी अनिल कुमार वर्मा उर्फ मौसम वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रविंद्र कुमार पांडेय तथा मंडल अध्यक्ष कटेहरी सर्वेश प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी के रूप में जिला विकास अधिकारी ने भी सहभागिता की।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को उनके नए जीवन की शुरुआत पर बधाई दी और उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह के अवसर पर सहायता प्रदान करने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। समारोह में विवाह की रस्में विधिवत संपन्न कराई गईं।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Chief Minister Mass Marriage Scheme Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News