Wednesday, 28 October 2026 | Lucknow | 29°C

DA Hike 2026: दीपावली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी; कैबिनेट ने लगाई मुहर

DA Hike 2026: केंद्र सरकार ने डीए और डीआर में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मूल वेतन का 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है।
Bureau
Bureau News Desk
28 Oct 2026
03:54 PM
1 min read
DA Hike 2026: दीपावली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी; कैबिनेट ने लगाई मुहर
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
केंद्रीय कर्मचारियों के DA और पेंशनभोगियों के DR में 3% बढ़ोतरी की खबर
49 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ
महंगाई भत्ता बढ़ने से वेतन, महंगाई राहत बढ़ने से पेंशन में होगा बदलाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा

DA Hike 2026: दीपावली से पहले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मूल वेतन का 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होती है, जबकि डीआर बढ़ने से पेंशनभोगियों को मिलने वाली मासिक पेंशन में राहत मिलेगी। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और राहत के मद में कुल 10,016 करोड़ रुपए आवंटित किये गये हैं। यह वृद्धि एक जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। कैबिनेट के इस निर्णय से करीब 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को फायदा होगा। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत तय किए गए फॉर्मूले के आधार पर यह बढ़ोतरी की गई है।

केंद्र सरकार साल में दो बार यानी जनवरी और जुलाई माह में डीए और डीआर की दरों में संशोधन करती है। इस संशोधन का मुख्य उद्देश्य बढ़ती महंगाई के प्रभाव को कम करना है। इस बार जुलाई 2026 के संशोधन के तहत महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले कर्मचारियों को मूल वेतन का 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था, जोकि अब बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है।

क्या होता है महंगाई भत्ता और महंगाई राहत?

महंगाई भत्ता यानी Dearness Allowance (DA) कर्मचारियों को बढ़ती कीमतों के प्रभाव से राहत देने के लिए दिया जाता है। वहीं, महंगाई राहत यानी Dearness Relief (DR) पेंशनभोगियों के लिए इसी उद्देश्य से प्रदान की जाती है। इनकी दरों में बदलाव से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ता है।

Explore Related Topics

DA Hike 2026 DR Hike 2026 Dearness Allowance News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News