Friday, 16 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज में मरीज के वीगो से खून बहने की शिकायत पर तीमारदार से मारपीट का आरोप

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर-टांडा मार्ग पर हरिनगर बाजार के पास कार और डंपर की टक्कर में घायल टांडा के फुलवरिया निवासी पवन पटेल को पैर के ऑपरेशन के बाद मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर 16 में भर्ती कराया गया था।
Bureau
Bureau News Desk
16 Oct 2026
12:59 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज में मरीज के वीगो से खून बहने की शिकायत पर तीमारदार से मारपीट का आरोप
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
महामाया मेडिकल कॉलेज में मरीज के वीगो से खून बहने की शिकायत पर तीमारदार से मारपीट का आरोप
वीडियो बनाने पर स्टाफ और जूनियर रेजिडेंट पर हाथापाई का दावा
मरीज वीगो बंद करने के लिए लगाता रहा गुहार
प्राचार्य ने दिए जांच के आदेश

Ambedkar Nagar News: महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की देखभाल को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 15 दिन पहले एक्सपायरी डेट के ग्लूकोज की बोतल चढ़ाए जाने का वीडियो वायरल होने का मामला चर्चा में आया था। अब मरीज के हाथ में लगे वीगो से खून बहने की शिकायत करने पर तीमारदार की पिटाई का आरोप सामने आया है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार अकबरपुर-टांडा मार्ग पर हरिनगर बाजार के पास कार और डंपर की टक्कर में घायल टांडा के फुलवरिया निवासी पवन पटेल को पैर के ऑपरेशन के बाद मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर 16 में भर्ती कराया गया था। ड्रिप खत्म होने के बाद उसके हाथ में लगे वीगो से खून बहने लगा। आरोप है कि मरीज करीब आधे घंटे तक वीगो बंद करने के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन समय पर मदद नहीं मिली।

इसी दौरान मरीज का मित्र अनूप यादव वहां पहुंचा और उसने कथित लापरवाही पर विरोध जताया। सुनवाई नहीं होने पर उसने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज स्टाफ, इंटर्न और जूनियर रेजिडेंट ने उसके साथ हाथापाई की और उसे दौड़ाते हुए इमरजेंसी के बाहर तक पीटा। मौके पर पहुंचे पत्रकारों के साथ भी अभद्रता और हाथापाई किए जाने का आरोप है। तीमारदार और पत्रकारों के मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट किए जाने की बात भी सामने आई है।

जांच के आदेश, कार्रवाई का इंतजार
मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एक ओर मरीजों को बेहतर और सुरक्षित इलाज उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है, वहीं दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज से जुड़ी ऐसी शिकायतें व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। करीब 15 दिन पहले एक्सपायरी डेट के ग्लूकोज का वीडियो वायरल होने के बाद अब तीमारदार से मारपीट का आरोप सामने आने से जवाबदेही की मांग तेज हो सकती है।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar Medical College Mahamaya Government Medical College UP News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News