Saturday, 17 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: दशहरा तक भारी वाहनों की नो-एंट्री, शाम 5 बजे से शहर में हल्के वाहनों पर भी प्रतिबंध

Ambedkar Nagar News: पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 17 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से दशहरा (मूर्ति विसर्जन) तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
Bureau
Bureau News Desk
17 Oct 2026
11:52 AM
1 min read
Ambedkar Nagar News: दशहरा तक भारी वाहनों की नो-एंट्री, शाम 5 बजे से शहर में हल्के वाहनों पर भी प्रतिबंध
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
अम्बेडकरनगर में दशहरा तक ट्रैफिक डायवर्जन
17 अक्टूबर से लागू होंगे नए यातायात नियम, शाम 5 बजे से हल्के वाहनों पर भी प्रतिबंध
अकबरपुर, टांडा और जलालपुर में बदले रूट, वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे वाहन
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले जानें रूट

Ambedkar Nagar News: शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 17 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से दशहरा तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, शाम 5 बजे से दशहरा तक प्रतिदिन ई-रिक्शा, कार और पिकअप समेत हल्के वाहनों के शहर में प्रवेश पर भी रोक रहेगी। यातायात पुलिस के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर डायवर्जन लागू किया गया है। वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

भारी वाहनों के लिए प्रमुख डायवर्जन
अयोध्या जाने वाले वाहन: आजमगढ़ और बसखारी की तरफ से आने वाले भारी वाहन न्यौतरिया बाईपास, गोहन्ना चौराहा, पहितीपुर, श्रवण क्षेत्र और अन्नावा होते हुए अयोध्या जाएंगे। वापसी में भी इसी मार्ग का उपयोग होगा।
बस्ती और टांडा की ओर से आने वाले वाहन: कटरिया याकूबपुर से डायवर्ट होकर बाईपास के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे।
अकबरपुर शहर: मालीपुर रोड बाईपास, जलालपुर रोड बाईपास, न्यौतरिया बाईपास, कटरिया याकूबपुर बाईपास, भिखारीपुर मोड़, फायर सर्विस, गोहन्ना चौराहा और अन्नावा तिराहे से डायवर्जन लागू रहेगा।

हल्के वाहनों के लिए बदले रास्ते
पटेल तिराहा से इल्तिफातगंज मार्ग पर जाने वाले वाहन टांडा रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज मोड़ से होकर जाएंगे।
शहजादपुर से तहसील होते हुए पटेल तिराहा जाने वाले वाहनों को गोहन्ना बाईपास और हाईवे का इस्तेमाल करना होगा।
अयोध्या रोड से तहसील होते हुए पटेल तिराहा जाने वाले वाहन अन्नावा तिराहे से डायवर्ट होकर हाईवे और न्यौतरिया बाईपास के रास्ते जाएंगे।
महरुआ रोड से शहजादपुर की ओर आने वाले हल्के वाहन मयूर रिसोर्ट से डायवर्ट किए जाएंगे।
16 अक्टूबर से फव्वारा तिराहा से शहजादपुर चौक की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

इन स्थानों पर भी लागू रहेगा डायवर्जन
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जलालपुर कट, मालीपुर पुल के नीचे, दोस्तपुर रोड स्थित काली माता मंदिर, मयूर रिसोर्ट-पहितीपुर रोड, पटेल तिराहा और अयोध्या रोड स्थित बनके गांव मोड़ पर भी यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। इसके अतिरिक्त टांडा क्षेत्र में कश्मिरिया, चिंतौरा तिराहा, इनामीपुर पुल और सम्हरिया चौराहा तथा बसखारी क्षेत्र में हरैया और डोडो चौराहे से भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

जलालपुर क्षेत्र में ब्रह्मलोक मंदिर और हाथी पार्क मोड़ से भी भारी वाहनों का मार्ग बदला रहेगा। दशहरा और मूर्ति विसर्जन के दौरान घर से निकलने से पहले निर्धारित रूट की जानकारी अवश्य लें। प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Traffic Diversion Dussehra Traffic Advisory

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News