Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

घर का प्रिंटर’ बना नोट छापने की मशीन, पुलिस ने किया पर्दाफाश

Bureau
Bureau News Desk
04 Apr 2026
07:09 PM
1 min read
घर का प्रिंटर’ बना नोट छापने की मशीन, पुलिस ने किया पर्दाफाश

बहराइच जिले में जाली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। खैरीघाट थाना पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500-500 रुपये के 23 जाली नोट और एक कलर प्रिंटर बरामद किया है।

 

पुलिस के अनुसार, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नकली नोटों के प्रचलन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

 

शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग जाली नोट लेकर नानपारा-इमामगंज मार्ग से बेहड़ा बाजार की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुजराती पुरवा मोड़ के पास घेराबंदी कर चार संदिग्धों को रोक लिया।

 

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 500 रुपये के कुल 23 जाली नोट, जिनकी कीमत 11,500 रुपये है, और एक कलर प्रिंटर मशीन बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार करते थे और उन्हें असली बताकर साप्ताहिक बाजारों व ग्रामीण दुकानों में चलाते थे। इसके अलावा, एक असली नोट के बदले तीन गुना जाली नोट देने का लालच देकर लोगों को फंसाते थे।

 

 

पुलिस ने मौके से मोतीपुर थाना क्षेत्र के जगतापुर गुलरिहा निवासी हरिराम लोध, अर्जुन, लखीमपुर खीरी जिले के दलराजपुर सिंगाही निवासी गुरुचरन सिंह उर्फ विजय निवासी उत्तराखंड और चईपुरवा निवासी सलीम सूरज को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ खैरीघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

Explore Related Topics

बहराइच जाली नोट नकली नोट गिरोह

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News