Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बहराइच में संपत्ति विवाद बना खूनखराबा, बेटे ने की कुल्हाड़ी से माता-पिता समेत चार की हत्या

बहराइच के रामनगर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने कुल्हाड़ी से माता-पिता, दादी और बहन की हत्या की। एक घायल लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर, जांच जारी।
Bureau
Bureau News Desk
02 Mar 2026
06:21 PM
1 min read
बहराइच में संपत्ति विवाद बना खूनखराबा, बेटे ने की कुल्हाड़ी से माता-पिता समेत चार की हत्या
हाइलाइट्स
बहराइच के रामनगर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने कुल्हाड़ी से माता-पिता, दादी और बहन की हत्या की। एक घायल लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर, जांच जारी।

बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में रविवार देर रात पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। संपत्ति को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर अपने माता-पिता, दादी और बहन की हत्या कर दी, जबकि बड़े भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया।\

 

घटना रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार कहासुनी के बाद आरोपी ने घर में मौजूद परिवारजनों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे बड़े भाई ने रोकने का प्रयास किया तो वह भी हमले में घायल हो गया। संघर्ष के दौरान आरोपी के भी घायल होने की सूचना है।

 

सूचना पर चौकी प्रभारी बाबागंज और डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शीतला देवी (82), बदलूराम (62), संजू देवी (60) और पार्वती (35) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुरुदेव (33) और निरंकार (27) को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से निरंकार को हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया।

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Explore Related Topics

बहराइच हत्या कांड रामनगर गांव कुल्हाड़ी से हत्या पारिवारिक विवाद Babaganj Bahraich UP crime news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News