Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बहराइच में सड़क हादसे से हुई 3 युवकों की मौत

बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र में देर रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत।
Bureau
Bureau News Desk
27 Apr 2026
06:30 PM
1 min read
बहराइच में सड़क हादसे से हुई 3 युवकों की मौत
हाइलाइट्स
बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र में देर रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत।

जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। सभी युवक एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बौंडी थाना क्षेत्र के चुन्नी लाल पुरवा गांव निवासी उत्तम चौहान अपने चचेरे भाई अजय चौहान और गांव के ही रिंकू जायसवाल के साथ रामगांव थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

रविवार देर रात करीब दो बजे जब तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी नौतला गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जहाँ अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उत्तम चौहान और रिंकू जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अजय चौहान की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

 

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Explore Related Topics

बहराइच सड़क हादसा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News