Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बरेली में सपा के डेलीगेशन का विरोध, मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा- 'अशांति नहीं होने देंगे'

UP News: समाजवादी पार्टी के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को शहर में प्रवेश करने से रोक दिया गया, जिस पर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने समर्थन जताते हुए कहा कि बरेली में अशांति नहीं होने देंगे।
News Desk
News Desk News Desk
04 Oct 2025
03:12 AM
1 min read
बरेली में सपा के डेलीगेशन का विरोध, मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा- 'अशांति नहीं होने देंगे'
हाइलाइट्स
UP News: समाजवादी पार्टी के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को शहर में प्रवेश करने से रोक दिया गया, जिस पर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने समर्थन जताते हुए कहा कि बरेली में अशांति नहीं होने देंगे।


>बरेली, 4 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को पुलिस प्रशासन ने बरेली में प्रवेश करने से रोक दिया। इस कदम का समर्थन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने किया। मौलाना ने कहा कि सपा नेता बरेली को संभल जैसी अशांति की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम इसे हरगिज़ नहीं होने देंगे।


>मौलाना ने आरोप लगाया कि सपा नेता जहां भी जाते हैं, वहां अशांति फैलाते हैं। “इनके दिलों में न तो प्यार है और न ही सेवा का भाव। बरेली में अभी अमन-चैन कायम है और ये लोग इसे बिगाड़ने आए हैं,” उन्होंने कहा।


>उन्होंने स्थानीय लोगों और प्रशासन से अपील की कि बाहरी नेताओं को बरेली में आने से रोका जाए ताकि शहर की शांति प्रभावित न हो। मौलाना ने यह भी चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने उन्हें नहीं रोका तो मुस्लिम जमात स्वयं इसे रोकने के लिए कार्रवाई करेगी।


>अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मौलाना ने कहा, “वे आग की चिंगारी फैला रहे हैं। उनका मकसद बरेली को दंगों की स्थिति में लाना है। लेकिन क़ानून का राज कायम है और उनके अरमान अधूरे रहेंगे।” उन्होंने पिछली घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि सपा प्रतिनिधिमंडल ने बहराइच और संभल में भी अशांति फैलाई, और इसके लिए सपा और अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News