Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दिवाली के बाद बड़ी कंपनियों में नौकरी जाने का खतरा..

दिवाली की मिठास खत्म होते ही नौकरी का डर बढ़ गया है, क्या AI और खर्च घटाने के नाम पर आप भी अपनी नौकरी खो देंगे?
News Desk
News Desk News Desk
17 Oct 2025
04:55 AM
1 min read
दिवाली के बाद बड़ी कंपनियों में नौकरी जाने का खतरा..
हाइलाइट्स
दिवाली की मिठास खत्म होते ही नौकरी का डर बढ़ गया है, क्या AI और खर्च घटाने के नाम पर आप भी अपनी नौकरी खो देंगे

दिवाली की रौनक खत्म होते ही कॉर्पोरेट सेक्टर में डर का माहौल बन गया है। दुनिया की बड़ी कंपनियां जैसे नेस्ले और अमेजन, खर्च कम करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश के नाम पर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम न केवल भारत, बल्कि दुनियाभर में नौकरी के बाजार पर असर डाल सकता है।

दुनिया की दिग्गज फूड कंपनी नेस्ले SA ने दिवाली के ठीक बाद ऐलान किया कि वह 16,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। यह कंपनी की कुल टीम का लगभग 6% है, जिसमें 12,000 ऑफिस और 4,000 प्रोडक्शन एवं सप्लाई चेन कर्मचारी शामिल हैं।

हालांकि कंपनी ने हाल की तिमाही में 4.3% ग्रोथ दिखाई थी, इसके बावजूद यह कठिन फैसला लिया गया। नई CEO फिलिप नव्राटिल ने कहा, “यह निर्णय मुश्किल है, लेकिन कंपनी को तेज, स्मार्ट और मुनाफेदार बनाने के लिए जरूरी है।”

नेस्ले का लक्ष्य 2027 तक खर्च में 3 बिलियन स्विस फ्रैंक की कमी लाना है। इस छंटनी से कंपनी हर साल लगभग 1 बिलियन स्विस फ्रैंक (करीब 9,000 करोड़ रुपये) की बचत करना चाहती है। नेस्ले की बिक्री में बढ़ोतरी मुख्य रूप से कीमत बढ़ाने से हुई है। जबकि “वॉल्यूम ग्रोथ” यानी वास्तविक मांग घट गई है। बिक्री का आंकड़ा 91.35 बिलियन से गिरकर 89.54 बिलियन फ्रैंक हो गया। इससे कर्मचारियों पर कटौती का रास्ता आसान हो गया। नेस्ले इंडिया ने अभी तक कोई आधिकारिक छंटनी नहीं की है, लेकिन पिछले साल कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 3.9% घट चुकी है। कंपनी का कहना है कि यह ऑटोमेशन और री-स्ट्रक्चरिंग का हिस्सा है।

नेस्ले के बाद अब अमेजन इंडिया में भी बड़े बदलाव की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने HR डिपार्टमेंट (पीपल एक्सपीरियंस टेक्नोलॉजी – PTX) में 15% कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। इस डिपार्टमेंट में दुनियाभर में 10,000 से अधिक लोग काम करते हैं।

कंपनी अगले साल AI डाटा सेंटर और क्लाउड सर्वर में करीब 100 अरब डॉलर (8,900 करोड़ रुपये) का निवेश करने वाली है। CEO एंडी जेस्सी ने कहा है कि आने वाले समय में कई पद AI द्वारा रिप्लेस किए जाएंगे।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News