Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

UP में 69,206 आंगनबाड़ी पदों पर भर्ती जल्द! जानें कैसे करें आवेदन और पूरी डिटेल्स

UP News: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर, हजारों पदों पर जल्द शुरू होने वाली भर्ती।
News Desk
News Desk News Desk
17 Oct 2025
05:04 AM
1 min read
UP में 69,206 आंगनबाड़ी पदों पर भर्ती जल्द! जानें कैसे करें आवेदन और पूरी डिटेल्स
हाइलाइट्स
UP News: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर, हजारों पदों पर जल्द शुरू होने वाली भर्ती।


>उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए बड़ी भर्ती खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में 69,206 आंगनबाड़ी पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दे दिया है। भर्ती में 7,952 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 61,254 आंगनबाड़ी सहायिका के पद शामिल हैं।


>मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि हर जिले में भर्ती के लिए एक समान टाइमटेबल बनाया जाए ताकि चयन प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी या असमानता न हो।


>आंगनबाड़ी भर्ती की डिटेल्स


>अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण, लीना जौहरी ने बताया कि 7,952 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों में:


    >
  • 2,123 पद पूर्व चयन प्रक्रिया से जुड़े हैं।

  • 306 पद नए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए हैं।

  • 5,523 पद मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्य कार्यकर्ता में अपग्रेड किए जाने के बाद बनाए गए हैं।


>61,254 आंगनबाड़ी सहायिका पदों में:


    >
  • 38,994 पद सेवानिवृत्ति या मृत्यु जैसे कारणों से खाली हुए हैं।

  • 22,260 पद मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को मुख्य केंद्रों में बदलने के बाद सृजित हुए हैं।


>इस तरह कुल 69,206 पदों पर भर्ती की जाएगी।


>मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिले में डीएम (जिलाधिकारी) की अध्यक्षता में भर्ती समिति बनाई जाएगी। यह समिति भर्ती प्रक्रिया की निगरानी करेगी और सुनिश्चित करेगी कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। सभी जिलों को भर्ती की समय-सारिणी पहले से तय करने के आदेश दिए गए हैं। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 23,697 आंगनबाड़ी केंद्रों को “सक्षम आंगनबाड़ी” के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस योजना के तहत हर केंद्र में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी जैसे:


    >
  • पोषण वाटिका

  • रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

  • आरओ मशीन

  • एलईडी स्क्रीन

  • ईसीसीई सामग्री और बाला पेंटिंग

  • छोटे सिविल वर्क्स


>मुख्य सचिव ने कहा कि निर्माणाधीन भवनों का काम तेजी से पूरा किया जाए, ताकि गांव-गांव में बच्चों और महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। यह भर्ती महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। इच्छुक महिलाएं अपनी योग्यता और पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकती हैं। 

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News